Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम से अभद्रता

बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम से अभद्रता

सासनी। न्यू बिजलीघर कालोनी में कटिया कनेक्शन और बकायेदारों के विद्युत कनैक्शन काटने गई बिजली टीम पर कालोनी के लोगों ने हमला बोल दिया और उनके साथ अभद्रता की। जिसकी शिकायत जेई ब्रजेश कुमार ने कोतवाली में की है।आज शिकायत में जेई ब्रजेेश कुमार ने कहा है कि वह अपनी टीम के साथ न्यू बिजलीघर कालोनी में बकायेदारों के संयोजन विच्छेदित करने का कार्य करने में जुटे थे। तभी यहीं की निवासी  सलमा बेगम पत्नी इकरार खां के संयोजन पर बकाया बिल पर संयोजन विच्छेदित करने की कार्यवाही की जा रही थी। तभी उपभोक्ता के पुत्रों ने टीम के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर फावडा हाथ में लेकर मारने की कोशिश की। इसके अलावा जब स्टाफ ने विरोध किया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई। पीडित जेई ने कोतवाली में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि उनके साथ टीम में योगेन्द्र सिंह, पूरन शर्मा, मुनेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।