Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सटोरिया गिरफ्तार

सटोरिया गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार जुए, सट्टे के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सट्टे की खाईबाडी के आरोप में हरवंश पुत्र दीनानाथ निवासी हतीसा को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1100 रूपये नगद, पर्चा सट्टा, डायरी, पेन आदि बरामद हुए हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सैना, एसआई धीरेन्द्र सिंह, सिपाही जितेन्द्र कौशिक शामिल थे।