Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद न्यायलय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश

जनपद न्यायलय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कप्तान ने लिया जायजा, दिए दिशा-निर्देश

हाथरस। जनपद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज पुलिस कप्तान द्वारा जनपद न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को पकड़ा गया और न्यायालय की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटियों को भी चैक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय परिसर में ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चैक किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी की गई। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा बताया गया कि जाँच के उपरान्त ही लोगों को न्यायालय परिसर के अंदर प्रवेश करने दिया जाए। ताकि कोई भी अराजकतत्व न्यायालय के अंदर न पहुंच सके एवं लगातार सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया।