ऊंचाहार, रायबरेली नगर के वार्ड नं 10 में मनचलों की कार्यशैली से परेशान सभासद ने कोतवाली में मामले की शिकायत की है। सभासद मंसूर फातिमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनके मुहल्ले में पिछले कुछ दिनों से मनचलों का जमावड़ा रहता है देर रात तक वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर भी फब्तियां कसते है और मना करने पर गालीगलौज व मारपीट पर आमादा हो जाते है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
Jansaamna