Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंगअभियान,खलबली

बिजली चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंगअभियान,खलबली

सादाबाद। विद्युत विभाग द्वारा बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए आज कस्बा के कई क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्युत विभाग के चेकिंगअभियान से बिजली चोरी करने वालों में खलबली मच गई।विद्युत विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम द्वारा कस्बा के मौहल्ला इस्लामनगर, मौहल्ला बरी, अंबेडकर पार्क, मौहल्ला जाटवपुरी, मौहल्ला मथुरापुरी आदि क्षेत्रों में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया और बिजली विभाग के चेकिंग अभियान से जहां बिजली चोरी करने वालों में भारी खलबली मची रही। वहीं विद्युत टीम द्वारा कई स्थानों पर बिजली चोरी को पकड़ा गया है और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।