Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 13 अगस्त को ई-चालानों का राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये सरल निस्तारण

13 अगस्त को ई-चालानों का राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये सरल निस्तारण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त 2022 को दीवानी न्यायालय, रायबरेली में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अन्य मामलों के साथ-साथ वाहनों के ई-चालानों का निस्तारण सुगमता से कराया जा सकता है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनव जैन द्वारा बताया गया कि जिन व्यक्तियों के वाहनों का पुलिस अथवा यातायात पुलिस द्वारा ई-चालान किया गया है वे सभी व्यक्ति दिनांक 13.08.2022 को दीवानी न्यायालय परिसर रायबरेली में आकर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुगमता से अपने मामले का निस्तारण करा सकते है।