Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्लेसमेंट डे पर युवाओं को रोजगार का मिला अवसर

प्लेसमेंट डे पर युवाओं को रोजगार का मिला अवसर

रायबरेली। प्लेसमेंट डे के अवसर पर आयोजित रोजगार मेले में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में कुल 5 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रमुख रुप से एस०एस०एस० ग्रुप प्रयागराज प्लेसमेंट पार्टनर एडिको कंपनी द्वारा इस ग्रुप के लिए स्कॉर्पियो एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक, हर्बल पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा भर्ती प्रक्रिया की गई, जिसमें लगभग 300 अभ्यर्थी से अधिक उपस्थित हुए और अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी संतोष कुमार प्रजापति द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई और उनके द्वारा छात्रों को सफलता प्राप्त करने के सूत्र बताए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय सिंह सभासद भारतीय जनता पार्टी रहे। इस अवसर पर तनुजा यादव जिला सेवायोजन अधिकारी, सर्वेश कुमार राय, एस के दीक्षित, मोहनलाल, भगवती प्रसाद, सत्येंद्र कुमार यादव एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सी० एम० श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दी।