Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेहोशी की हालत में मिली युवती

बेहोशी की हालत में मिली युवती

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुरसान रोड पर आज सुबह एक युवती के बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने युवती को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की लड़कों जैसी वेशभूषा में है और अचेत होने के कारण वह अपना नाम पता समाचार लिखे जाने तक नहीं बता पा रही थी। फिलहाल वह सीएचसी में भर्ती है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।