Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में कार्य कर रही एक महिला को सांप ने डंसा, बिगड़ी हालत

घर में कार्य कर रही एक महिला को सांप ने डंसा, बिगड़ी हालत

सासनी। गांव चंदैया में एक महिला को काम करते वक्त सर्प ने दंश मार दिया। जिससे महिला की हालत बिगड गई। जिसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार गांव चंदैया निवासी ओमप्रकाश की पत्नी कृष्णा कुमारी गुरूवार की सुबह अपने घर में दैनिक कार्यों को कर रही थी। बताते हैं कि तभी उसे सर्प ने दंश मार दिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। और वह अचेत होकर गिर पडी। यह देखकर परिजनों में खलबली मच गई। तभी परिवार के एक व्यक्ति को सर्प दिखाई देने पर आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां उसका उपचार किया जा रहा है।