Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को किया जिला अस्पताल रेफर

जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को किया जिला अस्पताल रेफर

सिकंदराराऊ।जहर खुरानी का शिकार एक व्यक्ति जीटी रोड पर तहसील के सामने सड़क के किनारे पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति को जहर खुरानी करने वाले लोगों ने अपना शिकार बनाया है।गुरुवार को एक व्यक्ति अचेत अवस्था में जीटी रोड पर तहसील के पास पड़ा हुआ मिला। जब काफी देर तक उसे होश नहीं आया तो स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी जेब में तलाशी ली तो एक आधार कार्ड मिला जिस पर सत्यपाल पुत्र खेम सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कनकपुर अलीगढ़ लिखा हुआ है। पुलिस ने जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा ह