Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधान व उसके परिवार को पड़ोसी दे रहा धमकी

प्रधान व उसके परिवार को पड़ोसी दे रहा धमकी

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के पचखरा ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान व उनके परिवार के साथ दबंग द्वारा गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।गाँव निवासी सीता देवी ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान है, जिनका आरोप है कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति आये दिन शराब पीकर उनको व परिवार के लोगों के साथ गालीगलौज करता है और जान से मारने की एलानिया धमकी देता है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।