Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने सड़क बनवाने हेतु पार्षद को दिया ज्ञापन

व्यापारियों ने सड़क बनवाने हेतु पार्षद को दिया ज्ञापन

जयपुर। बजरंग द्वार बाजार के व्यापारियों ने उम्मेद सिंह शेखावत अध्यक्ष व्यापार मंडल के नेतृत्व में बाजार की‌ सड़क की मरम्मत एवं सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए अर्चना शर्मा चैयरमेन एवं पार्षद वार्ड नं 43 तथा  सुशीला बारी पार्षद वार्ड नं 44 को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द इन समस्याओं का हल करने का निवेदन किया जिस पर दोनों पार्षदों ने व्यापारियों की इन समस्याओं के जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया । शेखावत की अगुवाई में मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में डॉ रवि शेखावत, जगदीश प्रजापत, बनवारी लाल सोनी , सत्येन्द्र नाटाणी , बबलू सोनी, जितेन्द्र सिंह सांगलिया , मोनू सोनी , दामोदर शर्मा , कमलेश शर्मा, कैलाश सोनी एवं प्रदीप सैन ,‌ सुरेन्द्र सिंह आदि व्यापार मंडल पदाधिकारी शामिल थे ।