Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस ने किया कांबिंग

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस ने किया कांबिंग

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों,वनवासियों से समन्वय स्थापित रखते हुए सुरक्षा की भावना बनायें रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सघन काम्बिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पर्याप्त पुलिस व पीएसी बल के साथ बैरगाढ़, बकुल घटा आदि गांवों सहित जंगलों एवं पहाड़ों में नक्सली गतिविधियों के दृष्टिगत सघन कांबिंग एवं सर्च ऑपरेशन करते हुए लोगों से मिलकर गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उनकी समस्याओं को भी सुना गया।