Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजवादी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

समाजवादी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

सिकंदराराऊ।सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान बुधवार को पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सदस्यता अभियान प्रभारी डॉ ललित बघेल के नेतृत्व में चलाया गया।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ें। जिससे पार्टी संगठन को मजबूती मिल सके। पार्टी के कार्यकर्ता सदस्यों को नामांकित करने और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रसार करने के लिए ग्रामीण इलाकों में पहुंचें। पार्टी का आधार बढ़ाने और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। सदस्यता को बढ़ाकर पार्टी और संगठन को मजबूत किया जा सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से संगठन को मजबूती प्रदान करनी होगी व नए सदस्य बनाने होंगे।इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष संजीव यादव, सुशील यादव, देवेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र बघेल, गौरव बघेल आदि मौजूद रहे।