Friday, June 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डायजापाम सहित 2 दबोचे

डायजापाम सहित 2 दबोचे

हाथरस। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा भूरा पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम तरफरा को 680 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) तथा लक्ष्मीकांत पुत्र जानकी प्रसाद निवासी गांव गिजरौली को 610 ग्राम नशीला पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई राजेश यादव व शांति शरण, सिपाही सौरभ यादव व अभिमन्यु शामिल थे।