Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरएम ने रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, लगाई फटकार

आरएम ने रोडवेज बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, लगाई फटकार

फिरोजाबाद।  रोडवेज बस स्टैंड पर व्याप्त अव्यवस्थाओ की शिकायत पर आरएम इटावा बीपी अग्रवाल, एआरएम राघवेन्द्र सिंह ने रूटीन निरीक्षण किया। जिसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि सभी बस बस स्टैंड परिसर मेंआयेंगी।उच्चाधिकारियो के निर्देशन में शुक्रवार को आरएम इटावा बीपी अग्रवाल ने एआरएम शिकोहाबाद राघवेन्द्र सिंह के साथ रोडवेज बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। जिसमें गंदगी और पानी की व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्टेशन इंचार्ज को कडी हिदायत देते सुधार के निर्देश दिए। साथ ही बस स्टैंड परिसर मंे खडी बसो पर साफ सफाई न होने पर ड्राइवर, परिचालक को फटकार लगाई। साथ ही रोडवेज प्रशासन द्वारा अवंटित दुकानो का निरीक्षण किया। इसके अलावा बैठने, पानी, लाइट, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए है। इस दौरान स्टेशन इंचार्ज आलोक यादव, संजय बघेल आदि मौजूद रहे।