Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर मजिस्ट्रेट ने मोहर्रम के जुलूस मार्गो का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

नगर मजिस्ट्रेट ने मोहर्रम के जुलूस मार्गो का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर ने करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान के साथ मोहर्रम के निकलने वाले जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर ने करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान, शिया समुदाय के अध्यक्ष मनसूर रिजवी, दक्षिणी क्षेत्र के अध्यक्ष इकबाल वारसी, वसीम शेख, जीशान वारसी, इरशाद अब्बासी के संग शहीदाने कर्बला, मुस्ताक बिल्डिंग मोहल्ला कोटला मौहल्ला, नगला बरी चौराहा, कश्मीरी गेट, कोहिनूर रोड, जाटवपुरी, आकाशवाणी रोड आदि मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट ने जुलूस मार्गो पर जर्जर और लटके तारों को सही कराने के निर्देश विद्युत अधिकारियों को दिए।