Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशनपुर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

किशनपुर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

किशनपुर,फतेहपुर। पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और इस दौरान सरकार द्वारा हर घर तिरंगा लगाए जाने का भी अभियान चलाया जा रहा है। उसी के क्रम में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है मंगलवार को किशनपुर में भी बड़े ही धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई ।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को किशनपुर नगर पंचायत में क्षेत्रीय विधायिका कृष्णा पासवान और तिरंगा यात्रा संयोजक राम कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जहां लोगों ने चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार सरकार द्वारा आजादी के 75 वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर इस बार तैयारियां जोरों पर की गई है और पूरा भारत इसे मनाने की तैयारी कर रहा है जिसको लेकर किशनपुर कस्बे में भी मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से किया गया, जिसके बाद रावण मैदान से होकर पूरे नगर का भ्रमण हुआ इसमें सब्जी मंडी चौराहा पहुंचते ही महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता जायसवाल अपने सभी कार्यकारिणी सहित विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया करते हुए लक्ष्मी मंदिर में मिष्ठान कराकर तिरंगा यात्रा को संपन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायिका कृष्णा पासवान, मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता जयसवाल, रामकृष्ण अग्रवाल, अरविंद मिश्रा, पूर्व नगर पंचायतअध्यक्ष पद प्रत्याशी रमेश चंद्र अग्रवाल रामराज सिंह आदि मौजूद रहे।