Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 13 अगस्त को नगर पालिका प्रांगण में होगा कवि सम्मेलन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

13 अगस्त को नगर पालिका प्रांगण में होगा कवि सम्मेलन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।अमृत महोत्सव की बेला में नगर पालिका सिकंदराराऊ द्वारा 13 अगस्त को दोपहर 1बजे से नगर पालिका प्रांगण में कवि सम्मेलन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त दोनों कार्यक्रमों की संयोजिका मीरा माहेश्वरी सभासद ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से काव्य रस का आनंद लेने का निवेदन किया है।उक्त कवि सम्मेलन में कवि सुरेश चौहान नीरव कुरावली, कवयित्री  सीमा पुंढीर जिरश्मी व श्रीमती स्नेहा शर्मा मैंडू, राजकुमार गुप्ता भारत एटा ,गाफिल स्वामी इगलास ,अवशेष विमल सादाबाद ,ओमप्रकाश सिंह वह देवेन्द्र दीक्षित शूल सिकंदराराऊ आदि को काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है।