Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ०प्र० की राज्यपाल का कल जनपद में एक दिवसीय दौरा

उ०प्र० की राज्यपाल का कल जनपद में एक दिवसीय दौरा

कल एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आ रही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रायबरेली।  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 26 अगस्त को रायबरेली जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। कल अपरान्ह 02ः40 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर में उपकुलपति के साथ केन्द्र पर स्थापित इकाइयों का अवलोकन करेंगी। इसके बाद अपरान्ह 03ः30 बजे सलोन में पशु प्रजनन केन्द्र का भी दौरा करेंगी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के रायबरेली आने पर प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है।