Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बारिश के कारण दीवार गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

बारिश के कारण दीवार गिरने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

महाराजगंज, रायबरेली।  कच्ची दीवार के बगल में बेठे हुए हंसराज पुत्र महादेव 45 वर्ष निवासी पहरावां के ऊपर अचानक दीवार गिर गई और वह बुरी तरह दब गए, ग्रामीणों और परिजनों द्वारा उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया। पहरावां प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह यादव ने बताया कि कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर गिर जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पीएम के लिए भेजा।

(न्यूज रिपोर्ट नेहा मिश्रा)