Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो माह से वेतन न मिलने पर डोर टू डोर कर्मचारियों ने जलनिगम में किया प्रदर्शन

दो माह से वेतन न मिलने पर डोर टू डोर कर्मचारियों ने जलनिगम में किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद।दो माह से वेतन न मिलने के कारण डोर टू डोर के कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया। सुबह सैकड़ों कर्मचारियों ने जलनिगम में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके कारण कूड़ा उठाने वाले वाहन भी बाहर नहीं जा सके। जानकारी मिलते ही डोर टू डोर योजना की कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे। और वार्ता के बाद किसी तरह मामला शांत कराया गया।सुहागनगरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी दिल्ली की लायन सर्विस कंपनी पर है। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। इसी समस्या को लेकर बुधवार को कर्मचारियों का गुस्सा सड़क पर फूट गया। सुबह लगभग छह बजे सभी कर्मचारी लामबंद हो गए तथा उन्होंने जलनिगम के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि दो महीने से वेतन न मिलने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कंपनी के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे। जानकारी मिलते ही लॉयन सर्विस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने गुस्साए कर्मचारियों को आश्वस्त कर आगामी दो-तीन दिन के अंदर सभी को वेतन वितरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद डोर टू डोर योजना के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। और अपने अपने कार्य की ओर निकल पड़े। सूचना मिलते ही नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के जोनल सेनेटरी ऑफिसर संदीव भार्गव एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी अरविंद भारती भी मौके पर पहुंचे। वहीं मामले को लेकर नगरायुक्त से भी एक प्रतिनिधिमंडल मिला। उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया।