Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक व साइकिल की भिड़ंत में एक अधेड़ समेत तीन घायल

बाइक व साइकिल की भिड़ंत में एक अधेड़ समेत तीन घायल

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा के पास बाइक व साइकल की भिड़ंत में एक अधेड़ समेत कुल तीन लोग घायल हो गये। जिसमें गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के कल्यानी गाँव निवासी विपिन कुमार 20 वर्ष अपने साथ गांव के ही सूरज कुमार 20 वर्ष को बाइक से लेकर शनिवार की सुबह कोटरा बहादुरगंज की तरफ जा रहा था, तभी अरखा के पास साइकिल सवार सन्तराज 45 वर्ष निवासी हरिहरपुर से बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में तीनों लोग गिरकर घायल हो गये। राहगीरों द्वारा सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से विपिन कुमार व सन्तराज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोग सीएचसी आये थे। जिसमें दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।