Thursday, October 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलभराव से परेशान लोगों ने घेरा नगर पालिका कार्यालय

जलभराव से परेशान लोगों ने घेरा नगर पालिका कार्यालय

⇒नाला अवरुद्ध होने से कमला नगर की गलियों में हुआ जलभराव
मथुरा। शहर के कमला नगर इलाके की जल निकासी न होने से हालात नारकीय बने तो लोगों ने पालिका का घेराव कर समाधान की मांग कर डाली। जनता का आक्रोश देख पालिका अधिकारी भी पुलिस प्रशासन और बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे और नाले पर बने अवरोधों को दूर कर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की। साथ ही पक्के अतिक्रमणों को हटाकर नाले निर्माण का आश्वासन दिया है। हाईवे किनारे बसी कमलानगर कालोनी में पिछले काफी दिनों से नालियों के गंदा पानी रास्तों में खडा था। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। पालिका से शिकायत की तो नाले को अवरूद्ध पाया। जिसके बाद पालिका कर्मियों ने पल्ला झाड लिया। गुरुवार को मामले को लेकर कालोनीवासियों में समस्या से आक्रोश फैल गया। तमाम लोग एकत्रित होकर पालिका पहुंचे और अधिकारियों का घेराव कर नारेबाजी करते हुए समस्या के तत्काल समाधान की मांग उठाई। कार्यकारी अधिशासी अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और तत्काल भारी मात्रा में पुलिस फोर्स एवं पालिका की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे किनारे बने नाले को अवरोध को फौरी तौर पर साफ करा दिया है। साथ ही लोगों को जल्द यहां पक्के अतिक्रमणों को हटाकर नाले के निर्माण एवं उसे विधिवत रूप से सुचारू कराए जाने की बात कही। पालिका की टीम में पुलिस के साथ एसआई राजीव यादव, टैक्स अनुराग भारती भी मौजूद रहे।