डाक्टर को अप्वाइंटमेंट के लिये किया था फोन,कुछ देर बाद फोन रिप्लाई कर ठग ने नम्बर लगाने की कही बात
नम्बर लगाने के नाम पर आन लाईन दस रूपये मांगे
कानपुर। शहर के रामबाग निवासी विवेक अग्रवाल ने बताया की उनके पिता सुरेश कुमार 82 का आँखो का इलाज डा दिलप्रीत के यहाँ से काफी समय से चल रहा है। बीती तीन तारीख को पिता ने डाक्टर के रिसेप्शन पर नम्बर लगाने के लिये फोन किया था, पर फोन नही लगा। कुछ देर बाद उधर से दूसरे नम्बर से फोन आया, जिसने पिता से नम्बर लगाने के नाम पर आनलाईन दस रूपये मांगने के साथ ही ओ टी पी नम्बर और क्रेडिट कार्ड के आखिरी के चार अंक पूछे जिस पर पिता सुरेश कुमार ने विश्वास मे आकर ओटीपी के साथ साथ कार्ड के आखिरी के चार अंक बता दिये। जिसके बाद एक एक करके पाँच बार मे ठग ने सुरेश कुमार के खाते से 76500निकाल लिये।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में ओम हॉस्पिटल स्टेशन रोड निःशुल्क मेडीकल जांच शिविर लगाया गया। जिसमें डा. पूनम अग्रवाल समिति के सह सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डा.गौरव अग्रवाल ने महिलाओं का फी मेडिकल चेकअप किया गया। साथ ही निःशुल्क दवाई वितरण की गई। शिविर में लगभग 70 महिलाओं का चैकअप किया गया। समिति के प्रबंधक महासचिव सुनील गुप्ता ने डा. अमिता चौरसिया, डा. पूनम अग्रवाल, डॉ गौरव अग्रवाल को शुभकामनाएं दी। डा. गौरव अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च को ओम हॉस्पिटल में एक कैंप लगाया जाएगा। जिसमें निःशुल्क गुर्दा कि डॉक्टर मुदित अग्रवाल द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान तृप्ति गुप्ता, रजनी गुप्ता, अनु अग्रवाल, पूजा कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद। 1008 चंद्रप्रभु भगवान का मोक्ष दिवस, मोक्ष निर्माण लड्डू प्राचीन चंद्रप्रभु उद्गम स्थल चंद्रवार में भारतीय जैन मंच द्वारा चढ़ाया गया।भारतीय जैन मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रवीण जैन ने बताया कि भगवान श्री 1008 चंद्रप्रभु जी का निर्माण लाडू फाल्गुन मास के सप्तमी के दिन चढ़ाया जाता है। आज ही के दिन भगवान चंद्रप्रभु को मोक्ष प्राप्त हुआ था। इस दिन को सभी जैन श्रद्धालु बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मंच के युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री अनिकेत जैन ने बताया कि फिरोजाबाद नगर का नाम पूर्व में चंद्रवार हुआ करता था। फिरोजाबाद के चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर में जो अतिशय कारी चंद्रप्रभु भगवान की मूर्ति विराजमान है वह इसी जमुना किनारे से प्रकट हुई थी।
भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता एवं महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया।कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता ने माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज छात्रा संगम द्वारा सरस्वती वन्दना एवं नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। छात्राओं ने समस्त प्रवक्ताओं को टीका लगाकर व पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनका शुभाशीष प्राप्त किया। मिस दाऊदयाल एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता चार राउंड में संपन्न की गई। जिसमें मिस दाऊदयाल का ताज ऋतु सिंह के सिर सजा। रनर अप पारुल रही। मिस फेयरवेल का खिताब गरिमा शंखवार ने प्राप्त किया।