ऊंचाहार से भाजपा प्रत्याशी का विस्तृत परिचय जानने के लिए बेताब है क्षेत्रीय जनता
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 की चुनावी तारीखों की घोषणा हो चुकी है। मतदान की तारीखें भी नजदीक आ रही हैं। सभी पार्टियों ने हर विधानसभा से अपने अपने प्रत्याशी भी उतार दिए हैं । बताते चलें कि जनपद की ऊंचाहार विधानसभा की सीट अधिकतर सभी नेताओं के लिए बहुत ही खास मायने रखती है। कोई भी नेता हो वह चाहता है कि किसी भी पार्टी से हो लेकिन उसे जनपद की ऊंचाहार सीट से ही टिकट मिले। क्योंकि राजनीतिज्ञ लोग ऐसा भी मानते हैं कि क्षेत्र में एनटीपीसी परियोजना के होने से यहां पर इतना प्रकाश है कि किसी भी नेता की कुर्सी को जगमग होने में यानी चमकने में बहुत कम समय लगता है और वह प्रदेश तक की राजनीति करने लगता है।
वर्तमान में ऊंचाहार विधानसभा की सीट से समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार से ही पूर्व में दो बार रह चुके विधायक डॉ मनोज कुमार पांडे को अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा है। बहुजन समाजवादी पार्टी ने नई युवा प्रत्याशी अंजली मौर्य को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने भाजपा के बागी कद्दावर नेता और क्षेत्र में लोकप्रिय अतुल सिंह को टिकट देकर क्षेत्र के राजनीति के माहौल में नया परिवर्तन ला दिया था। परंतु सबसे चौंकाने वाली बात यह हुई है कि भारतीय जनता पार्टी ने ऊंचाहार विधानसभा की सीट से अपने पुराने जमीनी नेताओं को दरकिनार करते हुए किसी अन्य जनपद से अपना प्रत्याशी अमर पाल मौर्य को उतारा है।
Jansaamna
प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा दिल्ली में भाजपा के प्रमुख नेता कहने लगे है कि यूपी में सपा की सरकार आ रही है
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार
वैश्विक स्तरपर सदियों पुरानी भारतीय परंपरागत संगीत की चाहत और प्रतिष्ठा आज भी अनेक देशों में कायम है और उसे देखने, उसका अध्ययन करने, अनेक सैलानी भारत यात्रा करते हैं। हमने कई बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और टीवी चैनलों पर देखे होंगे कि विदेशी सैलानी अनेक प्रदेशों में वहां के पारंपरिक संगीत पर नाचते झूमते हैं और बहुत खुश, संतुष्ट नज़र आते हैं। यह देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और हम गौरवविंत होते हैं कि हम भारत देश के नागरिक हैं!!!
नई दिल्ली।