हाथरस। ईद उल अजहा के त्यौहार पर आज बकरीद का त्यौहार मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बड़ी ही शिद्दत एवं सादगी के साथ अपने अपने घरों पर मनाया जा रहा है और मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा बकरीद की नमाज अपने घरों पर ही अदा की गई। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा आज ईद उल अजहा बकरीद की नमाज कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी के घर पर अदा की गई और ईद उल अजहा की नमाज काजी अकील अहमद नदवी द्वारा अदा कराई गई |
Read More »फाइनेंस कम्पनी एजेन्ट से लूट का खुलासा,मुठभेड़ में 4 लुटेरे दबोचे
हाथरस। थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके कब्जे से लूटे हुए 34 हजार कैश, घटना में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल, बैग व अवैध असलाह कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
थाना हाथरस गेट पर आज आयोजित प्रेस वार्ता में लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हाथरस गेट पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में बदमाशों से हुई|
ब्लाक प्रमुख के पुत्र पर 25 हजार का इनाम घोषित
सिकन्द्राराऊ। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान पुलिस पर पथराव व फायरिंग की घटना के आरोप में फरार नामजद मुख्य आरोपी नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख पुत्र की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा आज 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। कल ही प्रशासन द्वारा नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सुदामा देवी को शपथ दिलाई गई थी।
Read More »एक बार फिर सोचिए
आज जब आमिर खान और किरण (खान) के वैवाहिक जीवन की समाप्ति की बात सुन मन में खयाल आया कि अपने आप को समाज का दर्पण समझने वाले लोग अपने फैंस को कैसा रोलमॉडल देंगे?“प्रसिद्ध व्यक्ति अपनी छाप समाज के सामने खुद खराब करते है”
इतनी संपत्ति के मालिक होते हुए राज कुंद्रा को ऐसा घटिया काम करने की क्या जरूरत पड़ गई। पैसे कमाने के ओर कई रास्ते है अवैध तरीके से शायद लक्ष्मी ज़्यादा और जल्दी आती है, अगर गुनाह साबित हो गया तो क्या इज्जत रह जाएगी। शायद इन लोगों के लिए ही ये उक्ति बनाई गई होगी की बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ। राज कुंद्रा का नाम अब बिटक्वाइन स्कैम में जुड़ गया है। पोर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुए राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान राज कुंद्रा ने बताया कि वो इस धंधे से काफी पैसा कमा रहे थे।भारत के लिये चिन्ता का विषय
तालिबान लड़ाकों से प्रभावित कंधार में अपने वाणिज्यिक दूतावास को भारत ने जिस तरह अस्थायी तौर पर बंद करने का व वहां कार्यरत कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है उससे चिन्ता बढ़ना स्वाभाविक है और यह आशंका है कि अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके अपनी बढ़त कायम करते जा रहे हैं। अगर यह सच है तो यह भारत के लिये चिन्ता का विषय है। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि तालिबान लड़ाकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिये अफगान सेना अपने स्तर से हरसंभव उपाय कर तो रही है, लेकिन वह अपने उद्देश्य में कामयाब होती नहीं दिख रही है। परिणाम यह है कि एक के बाद एक शहर को तालिबान लड़ाके अपने कब्जे में लेते चले जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि यदि तालिबान लड़ाके इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो आने वाले दिनों में अफगानिस्तान के अन्य कई बड़े शहरों के लिये खतरा बन सकते हैं और सम्भवतः वहां की राजधानी काबुल के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
अब ऐसे में अगर तालिबान लड़ाकों के मन्सूबे अगर सफल हुये तो सवाल यह उठता है कि इसका जिम्मेदार कौन? शायद जवाब यही होगा, अमेरिका। क्योंकि अमेरिका ने सब कुछ जानते हुए अपनी सेनाओं को वहां से वापस बुलाने का फैसला लिया।
सवाल यह भी उठता है कि अमेरिकी प्रशासन व तालिबान के बीच कौन सा समझौता हुआ जो अमेरिकी सेनाएं वहां से शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित किए बिना चलती बनी?
हाथरस ब्लाक प्रमुख पूनम पांडेय को दिलायी शपथ,स्वागत
हसायन, सादाबाद, सहपऊ में भी ब्लाक प्रमुख व सदस्यों को दिलाई शपथ
हाथरस। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत ब्लाक प्रमुख के चुनाव संपन्न हो जाने के बाद आज राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश भर के साथ जनपद में भी सभी ब्लकों के ब्लक प्रमुखों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई तथा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह बड़ी ही भव्यता के साथ आयोजित किए गए और शपथ ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लक प्रमुखों के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। जनपद के सभी सातों ब्लकों में नवनिर्वाचित ब्लक प्रमुखों को शपथ ग्रहण कराई गई है।
Read More »घर पर ही अदा करें नमाज
हाथरस। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर ईद.उल.जुहा (बकरा ईद) के त्यौहार को अपने.अपने घर पर मनाते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से नमाज अपने घरों पर ही अदा करने की अपील की है और कमेटी द्वारा बैठक भी आयोजित की गई।
Read More »कोरोना संकट के दौर में भाइयों की कलाई नहीं रहेगी सूनी, अब वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में भेजें राखी
वाराणसी। कोरोना संक्रमण के बीच भाई.बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त को मनाया जायेगा और इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारियाँ आरंभ कर दी हैं। इसी क्रम में वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किए। अब वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों में बिक्री के लिए ये उपलब्ध होंगे। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैंए जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियाँ सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुँच सकें। 11 सेमी ग् 22 सेण्मीण् आकार के इन राखी लिफाफों का मूल्य दस रुपया मात्र है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ ‘हैप्पी राखी’ लिखा गया है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और रक्षाबन्धन पर्व के पूर्व वितरण कराने में भी सहूलियत होगी।
फाइलेरिया उन्मूलन पर गोष्ठी आयोजित
कानपुर। समाजिक संस्था सपोर्ट फाउंडेशन व विश्व स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय में टीकाकरण के महत्व एवं फाइलेरिया उन्मूलन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल आईपीएस रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिषेक अग्रवाल आईपीएस सहायक कमिश्नर कानपुर और सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगोष्ठी में विश्व स्वस्थ संगठन जोनल को.आर्डिनेटर ऑफिसर डॉ नित्यानंद ठाकुर ने बताया कि फाइलेरिया परजीवी द्वारा होने वाला रोग है। फाइलेरिया के आठ प्रकार के नेमाटोड ज्ञात हैं। जो मानवों को अपना निशाना बनाते हैं। आजकल हम लोग इसको समाप्त करने का पूरा प्रयास कर रहें हैं। जिसके लिए टीकाकरण शुरु किया गया है। फाईलेरिया वुचेरेरिया बैन्क्रोफटाई पर जीवी द्वारा होता हैं। डब्ल्यूएचओ के डॉ जितेंद्र चौहन ने बताया कि फाइलेरिया दवा दो वर्ष से कम बच्चों, गर्भवती व बीमारी से ग्रसित लोगों को नहीं खानी है।
Jansaamna