चंदौली| जिले की बबुरी पुलिस एवं स्वाट टीम ने क्षेत्र के लेवा तिराहे के पास से एक डीसीएम ट्रक संख्या यूपी 30ए टी 9054 से 32 बोरियों में भरी लाखों की प्रतिबन्धित दवा को बरामद किया है। बताया जाता है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने गाड़ी के साथ विशाल कुशवाहा निवासी निजामपुर जनपद हरदोई,अतिन कुमार निवासी निजामपुर जिला हरदोई एवं श्याम जी निवासी निजामपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को थाने पर लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 54/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 18 (सी)/27 औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा 419/420 भादवी दर्ज किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी प्रभारी स्वाट टीम, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव स्वाट टीम, थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह थाना बबुरी, उपनिरीक्षक अमित कुमार,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल अमित यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित यादव तथा कांस्टेबल गौरव राय शामिल रहे।लाखों की प्रतिबन्धित दवा को पुलिस ने डीसीएम सहित पकड़ा,तीन गिरफ्तार
चंदौली| जिले की बबुरी पुलिस एवं स्वाट टीम ने क्षेत्र के लेवा तिराहे के पास से एक डीसीएम ट्रक संख्या यूपी 30ए टी 9054 से 32 बोरियों में भरी लाखों की प्रतिबन्धित दवा को बरामद किया है। बताया जाता है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चल रही वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने गाड़ी के साथ विशाल कुशवाहा निवासी निजामपुर जनपद हरदोई,अतिन कुमार निवासी निजामपुर जिला हरदोई एवं श्याम जी निवासी निजामपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों को थाने पर लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 54/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 18 (सी)/27 औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा 419/420 भादवी दर्ज किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी टीम में निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी प्रभारी स्वाट टीम, निरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव स्वाट टीम, थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह थाना बबुरी, उपनिरीक्षक अमित कुमार,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल अमित यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह, कांस्टेबल अमित यादव तथा कांस्टेबल गौरव राय शामिल रहे।
Jansaamna
कानपुर नगर।
चन्दौली।
कोलकाता।
हरिद्वार।
प्रयागराज
“क्लब के सदस्य पूरे भारत में योजना के तहत जरूरतमंदों को करेंगे रक्तदान”
विशेष लक्षण से युक्त जहां अपनी अपूर्वता विचित्रता तथा विलक्षणा से मुग्ध और स्तब्ध कर देने वाले देश को भारत कहते हैं ।यहां मनाए जाने वाले तीज त्यौहारों से भारत का सौंदर्य विश्व में किसी को भी मोहित करने में सक्षम है ।जब ये त्यौहार वसंतोत्सव का मित्र हो फागुन के साथ मुस्कुरा कर रंग बिरंगे चटकीले रंगों की बहार लेकर आता है तब सोने पे सुहागा जैसा ही अहसास देता है। वसंत सर्दियों के अंत का प्रतीक है और गर्मियों से पहले होता है। इसलिए, वसंत की जलवायु विशेष रूप से मनभावन होती हैए जब फूल प्रचुर मात्रा में होते हैं। इस प्रकार होली को प्रकृति के वसंत सौंदर्य और अच्छी फसल के उपलक्ष्य मेंए रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। होली हिन्दुओं का ऐसा त्यौहार है जिसमें प्रेम ही प्रेम है और फागुन के महिने में प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।गुझियों का मिठाईयों का सौहार्द का अपनेपन का ये त्यौहार पुराने सभी गिले शिकवे को धूमिल कर रंगो की बौछार में अपने ही रंग में रंग देने का त्यौहार है।यह त्यौहार विशेष रूप से बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। होली का त्यौहार वैसे तो दो दिन तक मनाया जाता है पहले दिन होलिका दहन और दूसरे दिन रंग बिरंगे रंगों को लोग एक दूसरे पर लगा कर इस त्यौहार की खुशी और बढ़ा देते हैं ।