प्रयागराज, जन सामना। आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में राजस्व विभाग, लघु सिंचाई, ऊर्जा, लोक निर्माण, कृषि, सहकारिता, पशुधन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायतीराज, नगर विकास, ग्राम्य विकास, नमामि गंगे, एवं रसद, मत्स्य, उद्यान, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, दुग्ध विकास, बेसिक शिक्षा, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, श्रम, खाद्य्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन सहित अन्य विभागों की संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के सम्बंधित अधिकारियों को उपलब्ध धन के सापेक्ष निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने एवं संचालित योजनाओं को पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित करते हुए पात्रों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कदापि न बरती जाये। उदासीनता या लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
Read More »
Jansaamna
देवरिया, जन सामना|
कानपुर देहात,जन सामना।
कानपुर देहात,जन सामना।
प्रयागराज, रवि कुमार राठौर।
कानपुर दक्षिण, स्वप्निल तिवारी।
समाजसेवी अन्ना हजारे के आमरण अनशन के बाद 12 अक्टूबर 2005 को जब सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुआ तब लगा था कि अब लोकतन्त्र सार्थक होगा। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, शासन-प्रशासन के सम्पूर्ण क्रिया-कलाप पारदर्शी हो जायेंगे, देश का आम जन सशक्त बनेगा और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में नागरिकों की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होगी। क्योंकि यह अधिनियम जनता के प्रति सरकारी तन्त्र की जवाबदेही सुनश्चित करता है तथा देश के आमजन को शासन-प्रशासन के कामकाज को जानने और समझने का अधिकार प्रदान करता है। लेकिन देश का आमजन इस अधिकार का कितना और किस हद तक उपयोग कर पा रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है।