Tuesday, June 16, 2026
Breaking News

इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

ऊँचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। रोंहनियां ब्लॉक के प्रतिष्ठित विद्यालय श्याम सुंदर इंटर कॉलेज छतौना मरियानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।इस कार्यक्रम के दाैरान प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए गांधी जी को त्याग तपस्या व स्वच्छता की प्रतिमूर्ति व आधुनिक भारत का युग पुरूष बताया और शास्त्री जी को किसानों का मसीहा बताते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और बताया कि आज के दिन को संपूर्ण भारत में अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज हम इन्हीं महापुरुषों के सपनों को साकार करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Read More »

सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई जयंती

ऊंचाहार/ रायबरेली,,पवन कुमार गुप्ता।  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज एनटीपीसी ऊंचाहार में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र उत्तर प्रदेश कुशवाहा तथा छात्र संसद के प्रधानमंत्री अनुभव शुक्ला ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही सभी छात्रों को गांधी जयंती व शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनाएं दी और छात्रों को सदा सत्य बोलने और अपने आसपास वातावरण में साफ-सफाई रखने के लिए कहा गया। इस अवसर पर प्रवक्ता अमर सिंह ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की ईमानदारी,सादगी एवं उनके व्यक्तित्व की चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालकृष्ण सिंह ने गांधी जी की दिनचर्या,अनुशासन ,नैतिकता,स्वच्छता आदि गुणों से संबंधित कई रोचक विचार सुनाएं।कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंदी प्रवक्ता दुर्गेश चंद्र पांडेय ने गांधीजी एवं शास्त्री जी के व्यवहारिक गुणों को छात्रों के सामने रखा।

Read More »

अग्निशमन अधिकारियों ने मनाई गांधी जयंती

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। जनपद के सदर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।जिसमें सभी पुलिस कर्मियों ने भाग लिया तथा आई पी एस सुलखान ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि हमें उनके आदर्शों से सीखना चाहिए कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर कैसे अडिग रहना चाहिए।यह एक राष्ट्रीय पर्व ही है।महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती एक साथ है और सारा देश इन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञ है।

Read More »

गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने मरीजों को बांटे फल

चन्दौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य, दवा,खाना तथा सफाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि मरीजों की देखभाल में कोई कमी न होने पाए। उन्हें समय-समय पर दवा और भोजन उपलब्ध कराया जाए। बाहर से दवाई न लिखी जाए।यहां पर जिलाधिकारी द्वारा मातृ- शिशु हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, स्टॉफ, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी ली।

Read More »

एनटीपीसी में स्वच्छता संकल्प के साथ मनाई गई गांधी जयंती

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। अहिंसा परमो धर्मा: भारतीय दर्शन का मूल तत्व है और इसी को अपने जीवन का आधार बनाकर गांधी जी ने न केवल देश को आजाद कराया अपितु आजादी के बाद इसी को केंद्र में रखकर देश में एकता, अखंडता और सद्भावना का सूत्रपात किया। यही कारण है कि गांधी के विचारों और उनके दर्शन में भारत दर्शन का स्वरूप परिलक्षित होता है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार के मुख्य महाप्रबंधक कमलेश सोनी ने परियोजना में आयोजित गांधी जयंती समारोह में व्यक्त किये।

Read More »

गांधी जयंती के दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फहराया गया उल्टा तिरंगा

रोहनियां/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। विद्यालयों में इन दिनों लापरवाही के अजीबो-गरीब मामले सामने आ रहे हैं। सरायं अख्तियार गांव के प्राथमिक विद्यालय पर गांधी जयंती के दिन उल्टा ध्वजारोहण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जिले के रोहनियां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय अख्तियार में तिरंगे का अपमान देखने को मिला आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय अख्तियार में प्रधानाचार्य मो. अजहर अंसारी द्वारा उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया।

Read More »

कैलेंडर में 02 अक्टूबर की तिथि एक महान तिथि के रूप में जानी जाती -मंडलायुक्त

कानपुर नगर। मंडलायुक्त डॉ राजशेखर ने आयुक्त कार्यालय परिसर में 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) के शुभ अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडलायुक्त ने कहा कि कैलेंडर में 02 अक्टूबर की तिथि एक महान तिथि के रूप में जानी जाती है। महात्मा गांधी के विचारों एवं उनके आदर्शों को हम सब लोग अपने व्यक्तित्व जीवन पर अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि उनके त्याग एवं बलिदान से ही हम सब लोग इस महान भारत देश में स्वतंत्र नागरिक की तरह से जी रहे हैं।

Read More »

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का उद्धाटन

कानपुर नगर। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रद्धा त्रिपाठी ने बताया कि भारत की आजादी के 75 वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम प्रत्येक जिला स्तर पर दिनांक-02 अक्टूबर, 2021 से 14 नवम्बर, 2021 तक मनाने हेतु दिशा निर्देश दिए है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आज जिला न्यायालय, कानपुर नगर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा किया गया।

Read More »

कानपुर मेट्रो: प्रगति के बढ़ते कदम की ओर

9 KM लंबे प्रयॉरिटी कॉरिडोर में आईआईटी से मोतीझील के बीच मेट्रो ट्रैक का आधार पूरी तरह तैयार
मोतीझील स्टेशन पर रखा गया आख़िरी 624वां U-गर्डर
कानपुर नगर। कानपुर शहर में यातायात की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और शहर में प्रदूषण और यातायात की भीड़ को कम करने के लिए मेट्रो ट्रेन की आवश्यकता है। भारत सरकार और यूपी सरकार की मदद से कानपुर मेट्रो परियोजना को युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, स्थानीय प्रशासन और सरकार द्वारा कड़ी निगरानी से मेट्रो निर्माण के काम को समय पर पूरा करना और परियोजना की समयसीमा सुनिश्चित करना संभव हो पा रहा है।
कार्य प्रगति की समीक्षा करने और परियोजना पर अपडेट प्राप्त करने के लिए आज शनिवार को कमिश्नर ने कार्य स्थल का दौरा किया।

Read More »

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर नगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आर0पी0 सिंह ने आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा निर्देशानुसार आज इस आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने इस आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर एवं मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायायिक अधिकारियों एवं समन्वय समिति के सदस्यगण तथा अधिवक्तागणों को संबोधित करते हुये कहा कि लीगल ऐड सर्विस को गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक तथा समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

Read More »