सुहागनगर स्थित परशुराम पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा किया माल्र्यापण, जगह-जगह हुए हवन यज्ञ
फिरोजाबाद। अक्षय तृतीया के अवसर पर सामाजिक संगठनों एवं विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं जिला ब्राहमण महासभा ने रामलीला मैदान स्थित परशुराम शिविर पर हवन यज्ञ किया।
जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा रामलीला मैदान स्थित परसुराम शिविर पर मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, शोभायात्रा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शर्मा एडवोकेट, संयोजक धीरेंद्र शर्मा, मनोज भटेले, शीलमणि शर्मा, रवींद्र लाल तिवारी, पवन उपाध्याय, अभिषेक भटेले, अंकित शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय के अलावा विप्र बंधु मौजूद रहे। हवन पं. शिवनरायण शास्त्री ने विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।
वहीं सुहाग नगर स्थित परशुराम पार्क में महर्षि भगवान परशुराम सेवा समिति ने सबसे पहले भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ किया। इस दौरान 12 श्रेष्ठ एवं कुलीन ब्राहमएाजन को सम्मानित किया यगा। कार्यक्रम में रवीन्द्र लाल तिवारी, सीताराम शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, योगेन्द्र मोहन शर्मा, कौशल किशोर उपाध्याय, संजीव शर्मा, रमाकांत उपाध्याय, दिनेश चन्द्र शर्मा, पंकज मिश्रा, राजीव दीक्षित, ललित श्रोती, राकेश शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, डा. अखिलेश शर्मा, सुनील शर्मा, शीलमणी शर्मा, सरोज शर्मा, नीता पाण्डेय, सुमन दशर्मा, श्रद्वा शर्मा आदि मौजूद रहे। डीएवी इण्टर कॉलेज में भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। काॅलेज के प्रधानाचार्य उपेंद्रनाथ शर्मा ने परशुराम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
Read More »