Tuesday, March 25, 2025
Breaking News

करोड़ो की लागत से बने अण्डर पास, बारिश से हुआ जलमग्न

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई झमाझम बारिश से शहर में चारो तरफ जलभराव हो गया। जिससे लोगों को घर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश से शहर के गांधी पार्क, आर्य नगर, जलेसर रोड, कोटला रोड, रामलीला चौराहा, हनुमान रोड, कबरला, बौधाश्रम रोड, जाटवपुरी, रामगढ़, सैलई, सर्विस रोड के अलावा नई आबादी क्षेत्र में जलभराव के हालत पैदा हो गये। वहीं हाल ही में करोड़ो की लागत से बने चंद्रवार गेट पर रेलवे अण्डर ओबरब्रिज का निर्माण कराया गया था। लेकिन बारिश में अण्डरब्रिज पानी भरने से जलमग्न हो गया। अण्डरब्रिज में भरे पानी में निकलते में टैªक्टर डूब गया। जिसको जेसीबी की मद्द से ट्रैक्टर को निकाला गया। जलभराव के कारण लोगों घरों से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मेडीकल कॉलेज भी यही हॉल देखने को मिला।

Read More »

निकाली तिरंगा यात्रा,लोगों में भरा देशभक्ति का जज्बा

कानपुर,अवनीश सिंह।आजादी के पर्व की तैयारी को लेकर बर्रा 8 में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि,15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।तिरंगा यात्रा बर्रा-8 कारगिल पंप से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए बर्रा -8 के C,D,E,F ब्लॉक होते हुए रामगोपाल चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया। जगह-जगह इस तिरंगा यात्रा का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से अधिवक्ता विकास सचान,बिट्टू परिहार, अजय शर्मा,अवधेश शुक्ला, शिवम पांडेय, प्रांशू द्विवेदी, संजय पासवान,विशाल पांडेय,वंदना गुप्ता, खुशबू सिंह,पम्मी गुप्ता,पूनम रावत,मोनू, आशीष शर्मा,रवि कुमार,मयंक त्रिपाठी,आशीष विश्वकर्मा,विशाल पांडेय,अमन श्रीवास्तव एवम् अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read More »

अलम की छड़ें निकाल रहे मुसलमानों को चौकी प्रभारी ने किया तिरंगा भेंट

सिकंदराराऊ। निकटवर्ती कस्बा पुरदिलनगर में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अलम की छड़ें निकाली गईं। इस अवसर पर चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने मुस्लिम समाज के लोगों को तिरंगा ध्वज भेंट किया। इस अवसर पर युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। राजौरा ने कहा कि देश 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सभी देशवासियों में आजादी के जश्न का माहौल है।

Read More »

डाक विभाग ने ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति लोगों को किया जागरूक

डाकघरों से 1 लाख 11 हजार तिरंगा ध्वजों की हुई बिक्री,डाकघरों से तिरंगा ध्वज लेने के प्रति लोगों में रहा उत्साह

वाराणसी। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हर किसी के लिए खास है। समूचा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ को ‘अमृत महोत्सव’ रूप में मनाने को तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 13-15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान की घोषणा की है। अभियान के लिए भारतीय तिरंगा ध्वज उपलब्ध कराने के लिए डाक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाकघर से कोई भी व्यक्ति 25 रुपये में बड़ा झंडा ले सकता है। तिरंगा अभियान में ध्वजों की कोई कमी न रहे और समय से पहले हर घर तक तिरंगा पहुंच जाए, इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी डाकघर खुले रहे। 9 और 14 अगस्त को भी इस हेतु डाकघर खुले रहेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के डाकघरों से अब तक 1 लाख 11 हजार तिरंगा ध्वजों की बिक्री की जा चुकी है। रविवार को भी लोग डाकघरों में पहुँचकर घरों और कार्यस्थल पर तिरंगा फहराने के लिए खरीदते रहे। स्कूली बच्चों व युवाओं से लेकर शिक्षक, सरकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, किसान, श्रमिक और नागरिक डाकघरों से तिरंगा ध्वज की खरीद कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Read More »

मवेशी को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकराई ट्रैक्टर ट्राली, बाल-बाल बचे लोग

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव के पास सूची खरौली मार्ग पर अंतिम संस्कार से वापस लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली मवेशी को बचाने के चक्कर में बिजली के पोल से टकरा गई। घटना में ट्रैक्टर चालक व एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया।जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे जसवंत मजरे जिंगना निवासी रविशंकर गाँव के ही युवक के निधन हो जाने के बाद ट्रैक्टर ट्राली से कुछ लोगों को लेकर गोकना गंगा घाट पर रविवार की सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था और दोपहर बाद घर वापस लौट रहा था, तभी किशुनदासपुर गांव के पास एक भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई।

Read More »

बूस्टर डोज के लिए चलेगा अभियान

महराजगंज रायबरेली। आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में मुफ्त प्रिकॉशन डोज अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। अभियान शुभारंभ अधीक्षक डाo राधा कृष्ण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा द्वारा किया गया। वहीं कोरोना बीमारी से लोगों को सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन सेंकेंड डोज लेने वाले सभी लोगों को बूस्टर डोज देगा। इसके लिए रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया गया। बूस्टर डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Read More »

08 अवैध तमन्चा-कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत  थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त नारेन्द्र बहादुर पुत्र रामनाथ यादव निवासी ग्राम जमुनिहा मजरे लोधवारी थाना डीह जनपद रायबरेली को 08 अदद तमन्चा व 08 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के मनीरामपुर नहर पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना ऊँचाहार पर शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

Read More »

गुजरात साइंस सिटी बना देश का लोकप्रिय साइंस टूरिज्म पर्यटन स्थल

कानपुर। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में काम कर रहे हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  के उद्देश्य से गुजरात का साइंस सिटी आम नागरिकों को विज्ञान से जोड़ने और मनोरंजन और अनुभवात्मक ज्ञान की सहायता से युवा मन में वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 107 हेक्टेयर से अधिक के हरे भरे क्षेत्र में फैले, मिशन कल्पनाशील प्रदर्शन, आभासी वास्तविकता गतिविधि कोनों और लाइव प्रदर्शनों को आसानी से समझने योग्य तरीके से बनाना है।यह शिक्षा और मनोरंजन का एकदम सही मिश्रण है। यह आम आदमी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समझ प्रदान करने के लिए समकालीन और कल्पनाशील प्रदर्शन, दिमाग के अनुभव, कामकाजी मॉडल, आभासी वास्तविकता, गतिविधि कोनों, प्रयोगशालाओं और लाइव प्रदर्शनों को प्रदर्शित करता है।तीन नए आकर्षण.रोबोटिक्स गैलरी के साथ। एक्वाटिक गैलरी और नेचर पार्कए साइंस सिटी ने इस एक साल में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह पर्यटकों के लिए स्वर्ग बन गया है।

Read More »

पेट्रोल पंप पर नहीं मिल पा रही मुफ्त हवा की सुविधा, अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

लखनऊ। मामला राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र का है जहां पुलिस पिंक बूथ के बगल में खुले श्री फिलिंग स्टेशन पर फिर वाहन में मुफ्त हवा भरने के लिए मना कर दिया गया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मशीन के खराब होने का हवाला देते हुए वाहन में हवा भरने से इनकार कर दिया। बता दें कि पिछले महीने भी इसी फिलिंग स्टेशन पर अब व्यवस्थाओं को लेकर ट्विटर पर संबंधित अधिकारियों को यहां को असुविधाओं से अवगत कराया गया था। परंतु अधिकारी है कि उनके कागजों में जो दर्शा दिया जाता है उसी को वह हकीकत समझ बैठते हैं मौके पर मुआयना करना भी उनके बस की बात नहीं।यही कारण है कि आज फिर इस फिलिंग स्टेशन पर ग्राहकों को पेट्रोल पंप पर मिलने वाली मुफ्त सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका।

Read More »

अपर स्वास्थ्य सचिव ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । लखनऊ से चित्रकूट जाते समय अपर स्वास्थ्य सचिव ने ऊंचाहार सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बूस्टर डोज के विशेष अभियान के तहत वैक्सिनेशन की समीक्षा की और इसके बाद शल्य क्रिया से होने वाली सर्जरी व साफ सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। वहीं ए०सी०एस० के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। लखनऊ से चित्रकूट दौरे पर जाते समय अपर स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।ऊंचाहार सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ला से बूस्टर डोज के विशेष अभियान के तहत वैक्सिनेशन के प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने शल्य क्रिया से होने वाली सर्जरी के बारे में सर्जन डॉ. महमूद अख्तर से भी जानकारी हासिल कीऔर सीएचसी परिसर में साफसफाई की व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वो गंतव्य को रवाना हो गये।

Read More »