Thursday, July 4, 2024
Breaking News

भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

फिरोजाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उनका लाभ दिलाएं जाने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा गौरव राजावत व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर नमो ऐप कैंपेन कैंप लगाकर युवा साथियों को नरेंद्र मोदी एप डाउनलोड कराए। इस विषय में उनको संपूर्ण जानकारी दे। नमो एप के जरिए लोगों तक देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच सकें। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘मोदी सरकार की गारंटी’ के साथ जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जा रही है।

Read More »

जनप्रतिनिधियों ने गरीबो को बांटे कंबल

फिरोजाबाद। जिला प्रशासन द्वारा कड़ाके की सर्दी में लोगों को ठंड से बचाव हेतु तिलक इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी मौजूदगी में लगभग 1500 गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किये।
गुरूवार को जिला प्रशासन द्वारा तिलक इंटर कॉलेज में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा, उपसभापति श्याम सिंह यादव एव एसडीएम कीर्ति राय ने लगभग 1500 गरीब, असहाय, साधु-संतों एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किये। इस दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, विजय शर्मा के अलावा हरिओम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी के घर संसार कार्यालय पर झंडारोहण व मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि आज नागपुर में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की रैली की जा रही है। जिसमे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए हैं तैयार हम का नारा दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी धर्म सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, मनोज भटेले, शफात खान राजू, यश दुबे, खजांची दिवाकर, अनिल कुमार जाटव, रामकुमार रावत, अखिलेश शर्मा, राजेश दिवाकर, सुमन, रोहित यादव, सलमान, राजपाल, नेहा, अजय, चंद्रप्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

न्यू सिटी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी प्रस्तुति

शिकोहाबाद। नगर के माधौगंज स्थित न्यू सिटी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक व देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। विभिन्न प्रकार की शैली में नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदशर्न किया।
न्यू सिटी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सामाजिक कुरीतियों, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भूड़ हत्या जैसी कुरीतियों पर गीत, नाटक और विचारों से प्रहार करते हुए लोगों को जागरूक किया। भूड़ हत्या पर बच्चियों द्वारा किये गये नाटक को लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, विशिष्ट अतिथि ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल की डायरेक्टर डॉ. रजनी यादव, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह, उज्जवला गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रिया यादव, प्रधानाचार्य भावना सिंह, मानपाल सिंह और विद्यालय प्रबंधक दरमन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।

Read More »

पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की दी जानकारी

शिकोहाबाद। श्रम आधारित रोजगार एवं पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना विषय पर चर्चा संवाद कार्यक्रम जैन स्ट्रीट में संपन्न हुई। कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष रानी गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख प्रिया यादव मौजूद रहीं।
रोजगार भारती द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी हेतु एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन जैन समाज के सामुदायिक केन्द्र पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रानी गुप्ता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रिया यादव मौजूद रहीं। विमल जाग्रति महिला मंच की सदस्याओं ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। रोजगार भारती जिला संयोजक ज्ञानेन्द्र जैन ने बताया कि वर्तमान सरकार ने श्रम आधारित रोजगारों को सम्मान का भाव देने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की है। योजना में 18 प्रकार की श्रम आधारित व्यवस्थाओं को शामिल किया है। जिसमें प्रशिक्षण उपरांत वजीफा, प्रमाण पत्र, निशुल्क संबंधित टूल किट एवं दो किस्तों में 300000 का ऋण 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। हस्त शिल्पियों को इस योजना का लाभ अधिक प्राप्त हो, इस बात की चिंता रोजगार भारती करता है।

Read More »

लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का किया सम्मान

लालगंज, रायबरेली । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज संगठन के पदाधिकारियों ने सर्राफा लूट कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस के अच्छे गुड वर्क पर सम्मानित करना हम सबके लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जनता एवं व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दे रखे हैं। जिस पर रायबरेली पुलिस हर-संभव खरा उतरने का प्रयास करती है। परंतु इसके बावजूद जनपद की सबसे बड़ी मंडी लालगंज के बीचोंबीच एक बड़ी लूटकांड की घटना को बदमाशों ने अंजाम देकर पुलिस के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी थी, जिसका खुलासा कर जनता व व्यापारियों का विश्वास जीतना हम सबके लिए एक बड़ा इम्तिहान था। हमने लालगंज सर्किल के चारों थानों की पुलिस टीम के साथ सर्विलांस टीम व एस ओ जी टीम को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।

Read More »

संत निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन

जगतपुर, रायबरेली। संत निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आए साथ संगतों ने सत्संग में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संत निरंकारी सत्संग भवन में महात्मा अमर प्रताप सिंह ने कहा कि मति गुरु की मन में बस जाए मन को यह पुरनुर करें सुंदर जीवन जीने के लिए मन का सुंदर होना अत्यंत आवश्यक है। सद्गुरु की मति जब हमारे मन में बस जाती है। तो हमारा मन गुरु के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने लगता है। तो धीरे-धीरे हमारे मन के मैल दूर होने लगते हैं। जो जीवन संकीर्णताए दिली जलन के सारे भाव स्वता ही मिट जाते हैं। सतगुरु परमात्मा का ज्ञान देकर इसी प्रभु परमात्मा से जोड़ देता है। जब इसे प्रभु परमात्मा से जोड़कर उनके एहसास को जीवन में बनाकर हम जीवन जीने लगते हैं। तो वह आत्मा के गुण स्वयं ही प्रकट होने लगते हैं। फिर सारा संसार ही ब्रह्म में दिखाई देने लगता है। एक पराए पन की भावना मिट जाती है।

Read More »

पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक में वृहद् पौधरोपण अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत साढ़े छह वर्ष में 168.14 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है। स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2015 और 2021 के अनुसार प्रदेश के वनाच्छादन में 1,02,999 एकड़ और वृक्षाच्छादन में 93,119 एकड़ की वृद्धि हुई है। इस प्रकार, समवेत प्रयासों से कुल हरित क्षेत्र में 1,96,118 एकड़ की बढ़ोत्तरी हुई है। यह कार्य जनसहयोग से ही संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आगामी जुलाई 2024 के प्रथम सप्ताह में एक बार पुनः वृहद् पौधरोपण का अभियान आयोजित होगा। हमारा लक्ष्य हो आगामी सत्र में कुल 35 करोड़ पौधे लगाए जाएं। इसके तहत एक दिन ऐसा नियत करें जब एक दिन में उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या के बराबर पौधे लगाए जाएं। यह एक बड़ा अभियान है, अभी से इसकी तैयारी प्रारम्भ कर दें। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ के संदेश से को जन-जन को जोड़ने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि शहरी कचरे का एक बड़ा भाग हानिकारक प्लास्टिक का है। प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जायें। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाएं।

Read More »

भाजपा सरकार गॉव गरीब किसान मजदूर, महिलाओं के विकास व उत्थान के लिये दृढ संकल्पित है: श्वेता चौधरी

हाथरस। भाजपा द्वारा गॉव-गॉव में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा आज हाथरस रोड़ स्थित गॉव रतनगढ़ी में पहॅुची कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद, हाथरस की अध्यक्ष श्वेता चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टाल लगाये गये थे। जिसमें सम्बन्धित विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा नये रजिस्ट्रेशन भी किये गये। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा उन्नतशील किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरीत किये गये। कार्यक्रम में पहॅुचने पर मुख्य अतिथियों का स्वागत गॉव के प्रधान द्वारा माला-पटका आदि पहनाकर तथा छविचित्र भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए श्वेता चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार गॉव गरीब किसान मजदूर, महिलाओं के विकास व उत्थान के लिये दृढ संकल्पित है। जब तक सभी योजनाओ का लाभ अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति तक नहीं पहॅुचेगा तब तक भारत को एक विकसित देश नहीं बनाया जा सकता।

Read More »

भाजपा उत्तर मंडल ने मनाया वीर बाल दिवस

फिरोजाबाद। भाजपा उत्तर मंडल महानगर द्वारा गुुरू गोविंद सिंह के साहबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में राठौर धर्मशाला रानीनगर में मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीर बाल दिवस अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार पुत्रों, साहिबजादों के सम्मान में मनाया जाता है। आज ही के दिन साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को जिंदा दीवाल में चिनवा दिया गया। परंतु यह बालक अपने धर्म से नहीं डिगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष केशव देव शंखवार व संचालन गेंदालाल राठौर ने किया।

Read More »