Wednesday, May 15, 2024
Breaking News

पागल कुत्ते ने मचाई दहशत, कई लोगों को काटा

अनूप पाण्डेयः कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी आई ब्लॉक में एक पागल कुत्ते की दहशत देखने को मिल रही है। पागल कुत्ते ने तीन लोगों सहित तीन मवेशियों को बुरी तरह काटा। ये सब देख आस पास रहने वाले लोग गेट बंद कर घरों में कैद हो गए। उन्होंने यह जानकारी नगर निगम को दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, सब्जी बेंचने का काम करने वाले ‘आई’ ब्लॉक गुजैनी निवासी सुनील सोनी के घर में पत्नी और बच्चें है। बताया गया सुनील के घर में एक देशी कुत्ता पला हुआ है। जो दोपहर में एकदम से अचानक पागल हो गया। जिसके बाद अपने ही मालिक की बेटी को काटने को दौड़ा तो बेटी को बचाने दौड़े सुनील को बुरी तरह काट लिया। घर में मौजूद भतीजा प्रतीक सोनी अपने ताऊ को बचाने आया तो उसको भी बुरी तरह काट लिया। किसी तरह स्थानीय लोगों ने लाठी डंडों से उसको भगाया तो गली में पालतू दो तीन मवेशियों को भी काट लिया।
एक घंटा बाद भी नहीं पहुंचीं टीम: नगर निगम को सूचना देने के बाद भी टीम नहीं पहुंची। जिससे इलाके में नगर निगम के खिलाफ रोष दिखा तो युवकों ने खुद मोर्चा ले लिया और लाठी डंडों से उस पर हमला कर एक जगह कैद कर दिया। इतना करने के बाद भी नगर निगम की टीम न आ सकी। लेकिन कुत्ता नाली में कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस तो ली।

Read More »

प्रियंका गांधी ने ऊंचाहार विधानसभा के गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर मांगा समर्थन

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जिले की विधानसभा ऊंचाहार में उमरन , बड़ा गांव, अकोढीया, ऊंचाहार नगर के रामलीला मैदान सहित अन्य कई जगहों पर जनसभाओं को संबोधित किया और नुक्कड़ सभाएं की। पंडित मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू जी के समय रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस का सेवा और संघर्ष का एक रिश्ता जुड़ा था। तबसे आजतक यह कायम है। पीढ़ियों पुराने इस रिश्ते को हम सबने मिलकर निभाया है, संवारा है और संजोया है।
यहां के गांव, शहर, सड़कें, खेत और यहां के लाखों लोग- अपने में तमाम यादें समेटे हुए हैं। किसी भी इलाके से गुजरते हुए अचानक याद आता है कि यहां तो उस बरस आई थी पिता के साथ, मां के साथ या भाई के साथ किसी बुजुर्ग से मिलते हुए पिता याद आ जाते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव और राजनीति अपनी जगह है, आप सभी से सेवा-समर्पण और स्नेह का रिश्ता हमेशा मजबूत रहेगा।
प्रियंका गांधी ने उमरन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल धर्म की राजनीति करना जानती है, काम की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा के प्रत्याशी प्रधानों और कोटेदारों को धमकाने का काम करते हैं। जमीन हड़प लेते हैं। आज मोदी सरकार जो राशन गरीबों में बांट रही है, उसके लिए कानून कांग्रेस की सरकार ने बनाया था और यह मोदी की मजबूरी बन गई है कि वह आप सबको हर महीने राशन उपलब्ध कराएं। इसी तरह शिक्षा और मनरेगा पर भी गरीबों का अधिकार है और उन्हें अच्छा और मनरेगा में कार्य मिलना चाहिए।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऊंचाहार नगर में उपस्थित जनसमूह से कहा कि आज पूरे देश की महिलाएं एक ही बात कह रही हैं कि महंगाई से जीवन दुश्वार हो गया है। घर चलाना मुश्किल है। गृहस्थी की हर चीज पहुंच से बाहर हो चुकी है। 400 रु. का सिलेंडर आज 1200 रु. का मिल रहा है। तेल, दाल, आटा, चीनी, चावल, सब्जी- सब हद से ज्यादा महंगा है।

Read More »

भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में क्रांतिकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है: अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली: संवाददाता। भाजपा नेताओं ने ऊंचाहार क्षेत्र के गांव सावापुर नेवादा, किरवाहार, गुलरिया , सैव्य समेत करीब आधा दर्जन गांव का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कई क्रांतिकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया है ।इन योजनाओं से गांव के गरीब लोगों को फायदा हुआ है ।जिसके कारण लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है। यही कारण है कि आज भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में पूरा जिला एकजुट होकर खड़ा हुआ है। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि रायबरेली से भाजपा को जिताकर देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को बनाना है।

Read More »

ग्रामीण बालिकाओं के सशक्तिकरण का एनटीपीसी ने उठाया बीड़ा

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। सतत विद्युत उत्पादन के द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिए एनटीपीसी उतनी ही जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परियोजनाओं के आसपास की नन्हीं प्रतिभाओं की छिपी हुई मेधा को निखारने का एक महा अभियान चला रखा है। बालिका सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से पिछले कई वर्षों से एनटीपीसी ऊंचाहार आसपास के गांवों की बालिकाओं को एक नया मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने व व्यक्तित्व को संवारने का निरंतर प्रयास कर रहा रहा है। अभी तक सैकड़ों बालिकाओं को इस मुहिम से लाभान्वित किया जा चुका है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत 120 बालिकाओं को श्सपनों की उड़ानश् जैसे नारे गढ़कर संकल्प शक्ति का एक नया प्रयोग किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऊंचाहार परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा तथा प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा तरूणा छाबड़ा व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। श्री छाबड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हमें बालिकाओं के सशक्तिकरण का अवसर मिला है। इसके अंतर्गत बालिकाओं के कौशल को विकसित करके उनके व्यक्तित्व को बहुआयामी बनाया जाएगा। श्री छाबड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम से प्रशिक्षित बालिकाओं को श्सपनों की उड़ानश् भरने की इच्छाशक्ति को नया संबल मिलेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान पिछले वर्ष की बालिकाओं ने सांस्कृतिक नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी। इसी के साथ इस वर्ष प्रतिभाग करने वाली बच्चियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।

Read More »

कानपुरः कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

♦ धमकी भरा ई-मेल मिलने के कारण स्कूलों की बढ़ाई गई सुरक्षा।
♦ स्थानीय पुलिस व एल0 आई0 यू0 लगी जांच पड़ताल में।
अनूप पाण्डेयः कानपुर। जिले के कई स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी दी गई कि इन्हें बम से उड़ा दिया जायेगा। बताते चलें कि ये सभी स्कूल कानपुर के नामीगिरामी स्कूल हैं। पुलिस आयुक्त से स्कूलों के प्रबंधकों ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को देखते हुए स्कूलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि धमकी भरे ई-मेल भेजने में रूसी सर्वर का इस्तेमाल किया गया है।
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से छात्र-छात्राओं के परिजनों से लेकर स्कूल प्रबंधन भी दहशत में हैं।
गौरतलब हो कि मतदान के चलते सभी स्कूल सोमवार को बंद थे। स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को ई-मेल देखी तो प्रशासन को सूचना दी।
पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, बर्रा-8 स्थित केडीएमए स्कूल, केशव नगर स्थित गुलमोहर स्कूल, द चिंटल्स स्कूल, वीरेंद्र स्वरूप स्कूल समेत 10 स्कूलों को मंगलवार देर शाम बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों ने ई-मेल की कॉपियां निकालकर अपने क्षेत्र के थानों और पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से इसकी शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय थाना क्षेत्रों की पुलिस सक्रिय हो गई है और सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।
बम निरोधक दस्ता द्वारा भी सघन तलाशी ली जा रही है।

Read More »

मतदान करवाने के लिए पहुंची पंजाब पुलिस का स्थानीय पुलिस ने किया स्वागत

ऊंचाहार, रायबरेली। जिले में लोकसभा चुनाव- 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पंजाब पुलिस की दो बटालियन मंगलवार को ऊंचाहार पहुंची है। जिसका स्थानीय पुलिस ने स्वागत किया है । पंजाब से आई यह बटालियन स्टेट आर्म पुलिस की है।
पंजाब से आई एक बटालियन में कुल 90 जवान है। इस प्रकार से कुल 180 जवान मंगलवार को ऊंचाहार पहुंचे । इन्हें एनटीपीसी के डीएवी कालेज में रोका गया है । ऊंचाहार पहुंचने पर कोतवाल अनिल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस ने पंजाब पुलिस के जवानों को माला पहनाकर स्वागत किया है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने भी पंजाब पुलिस के जवानों को माला पहनाकर अभिनंदन किया है। एनटीपीसी चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने बताया है कि एसीपी रविंद्र सिंह व उनकी टीम का थाना ऊंचाहार पुलिस द्वारा स्वागत किया गया।

Read More »

पूर्वजों की स्मृति किया गया ज्ञानदान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है: उमानंद शर्मा

लखनऊः जन सामना डेस्क। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय, गोयल कैम्पस, अयोध्या रोड़ लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 410वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रिय कार्यकर्त्री सावित्री एवं उनकी पुत्रियों गीता शर्मा, पार्वती शर्मा, नीलम शर्मा, स्वाती शर्मा एवं चाँदनी शर्मा ने स्व. रवि कुमार उपाध्याय की स्मृति में भेंट किया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में किया गया ज्ञानदान उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Read More »

छात्रा यशवी अग्रवाल ने कॉमर्स वर्ग मे पाए 94.4% परिवार में खुशी

हाथरस। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा कॉमर्स (वाणिज्य) वर्ग में 94.4% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा यशवी अग्रवाल की सफलता से परिवार के लोगों में भारी खुशी का माहौल है और परिजनों द्वारा छात्रा यशवी को मिठाई खिलाकर खुशियां मनायी जा रहीं हैं। छात्रा यशवी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय खुद की मेहनत तथा अपने पिता गोपाल अग्रवाल व माँ अंजू अग्रवाल के साथ कॉलेज के प्रिंसीपल के दिशा निर्देशन को दिया। यशवी अग्रवाल ने शिक्षकों के सहयोग को भी सराहा।

Read More »

गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह चौहान ने गांव-गांव किया जनसंपर्क

ऊंचाहार, रायबरेली। भाजपा रायबरेली जिले के अंदर अपने प्रत्याशी राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की जीत के लिए लगातार जनाधार जुटाने की कोशिश कर रही है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह और उनके पुत्र पीयूष प्रताप सिंह भी गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। इसके साथ ही जिले के अंदर भाजपा की स्थित मजबूत करने के लिए गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह चौहान और के सी पटेल महामंत्री गुजरात गांव-गांव जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज गुजरात राज्य में भाजपा से वर्तमान विधायक एवं गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह चौहान और के सी पटेल महामंत्री (गुजरात) ने जिले की ऊंचाहार विधानसभा के गांव-गांव में जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभाएं की।

Read More »

पुलिसिया उत्पीड़न का आरोप लगा व्यापारियों ने किया बाजार बंद

मथुरा। मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान क्षेत्र के व्यापारियों ने मंगलवार को बैठक की और बैठक में बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया। व्यापारियों का आरोप है कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में कारोबार करना उनके लिए आसान नहीं रह गया है। दरअसल श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्था चाक चौबंद रहती है। यहां आने वाले लोगों पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर रहती है। कई बार श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी चेकिंग से गुजरना होता है। जबकि स्थानीय व्यापारी इस सब में छूट चाहते हैं। यहां कारोबार करने वाले लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी उन्हें परेशान करते हैं। कृष्ण जन्म स्थान व्यवसाई समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के अनुसार पुलिस प्रशासन अपनी मनमानी और हाठधर्मिता के कारण आम मार्ग को बंद कर व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों के उत्पीड़न पर आमादा है।

Read More »