Monday, September 30, 2024

न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय की जाएः जिला जज

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अब्दुल शाहिद, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 13 मई 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व0 श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज (क0 श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।

Read More »

भाजपा की दोहरी राजनीति का शिकार हुई है जनता, परंतु भाईचारा और सौहार्द पसंद हैं नगरवासीः शाहीन सुल्तान 

ऊंचाहार, रायबरेली। समाजवादी पार्टी की समर्थित प्रत्याशी एवं निवर्तमान चेयरपर्सन शाहीन सुल्तान ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है नामांकन प्रक्रिया भी अब पूरी हुई। अब ऐसे में हमारे लिए समय भी कम है और मेहनत ज्यादा करने की जरूरत है। रमज़ान का महीना भी चल रहा है, रोज़े रखे जा रहे हैं। नगर की आमजनमानस से सहयोग की अपील भी की हैं।

Read More »

चार लाख कीमत की चोरी के तार सहित पांच अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार 

⇒बिजली विभाग के ठेकेदार की मिलीभगत से करते थे केबिल चोरी, चार लाख कीमत की केबिल के साथ गिरफ्तार
सलोन, रायबरेली। थाना सलोन पुलिस टीम द्वारा थाना सलोन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध से सम्बंधित चोरी की घटना का अनावरण करते हुये एक लोडर सवार अभियुक्तगण 1.मो0 इबरार पुत्र मो0 मन्सूर निवासी ग्राम गेंदो उमरिया थाना मऊ आईमा जनपद प्रयागराज, 2.रमेश यादव पुत्र छेदीलाल निवासी गंगादीन मजरे बिसइया थाना सलोन जनपद रायबरेली, 3.जसवन्त यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी गरीब का पुरवा मजरे पारी थाना जगतपुर जनपद रायबरेली, 4.बृजेश पुत्र पंचू निवासी बिसइया थाना सलोन जनपद रायबरेली, 5. अखिलेश पुत्र राधेश्याम निवासी बिसइया थाना सलोन जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया।

Read More »

भाजपा मेयर प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित साई मैरिज होम में भाजपा महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ हुआ। मंगलवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी कामिनी राठौर का केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी एमएलसी गोपाल अंजान, विधायक मनीष असीजा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी उपस्थित में किया गया।

Read More »

महंगी शिक्षा के दौर में शिक्षा से वंचित बच्चो को शिक्षा उपलब्ध करा रहा हमारा संगठनः रेखा राना

हाथरस। महिला एवं बाल कल्याण संगठन ने बच्चो के उत्थान के प्रति जागरूक है। संगठन द्वारा बच्चो को पढ़ाया जा रहा है। इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने एक पहल की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल कल्याण संगठन गरीब महिलाओ एव बच्चो के उत्थान के प्रति जागरूक है।

Read More »

मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आज से

फिरोजाबाद। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण 19, 20 एवं 21 अप्रैल को (दो शिफ्टों में) समय 10 बजे से 01 बजे तक तथा 02 बजे से 05 बजे तक एम.जी0 कॉलेज फिरोजाबाद में होना है। प्रथम प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जनपद के मतदान कार्मिकों को सूचित किया जाता है कि ड्यूटी आदेश में दिये गये दिनांक और समय के अनुसार प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। निर्वाचन ड्यूटी में अनुपस्थित रहना और अपने दायित्वों का सम्यक निर्वहन न करना लोक प्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध माना जायेगा। तथा सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

आईवी इंटरनेशनल स्कूल का मनाया गया 13 वॉ स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। आईवी इंटरनेशनल स्कूल का 13 वॉ स्थापन दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि प्रमुख उद्योगपति आशीष अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी ग्रामीण हीरालाल कनौजिया एवं कोषाधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं संस्थापक स्व. मनोहर सिंह बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

Read More »

ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन ने ब्रज किशोर को कानपुर नगर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

कानपुर। ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतौलिया द्वारा ब्रज किशोर (लाला डोरी) को कानपुर नगर जिला अध्यक्ष और जितेन्द्र कुमार को जिला महामंत्री मनोनीत किया जाता है दोनों पदाधिकारी से यहां उम्मीद कि जाती है कि यूनियन के विचारधारा व सिद्धांतो पर चलकर यूनियन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। मनोनीत पत्र यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर सेन ने प्रदान किया।

Read More »

भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरला साहू ने दाखिल किया नामांकन पत्र 

महराजगंज, रायबरेली। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरला साहू ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उनके साथ दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सरला साहू ने कहा हमेशा हमने नगर का विकास करने का हर सम्भव प्रयास किया है और अधिक से अधिक लाभ जनता को दिलाया है, उसी तरह आगे भी नगर का विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।

Read More »

सौ शैया की घटना से शायद ही ले कोई सबक!

⇒कायाकल्प अवार्ड मिलने के बाद ही हालात ऐसे कि हो सकता था बड़ा नुकसान
चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में लगी आग, मचा हड़कंप
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में आग लगने की घटना ने एक बार फिर कई सवाल खडे कर दिये हैं। इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की पिछली लम्बी कवायद की कलई जरूर खोल दी। पिछले दिनों अग्निशमन विभाग की ओर से बडे स्तर पर यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया था कि बडी इमारतों में आग पर नियंत्रण पाने के लिए समुचित इंतजाम हैं अथवा नहीं। इन इमारतों में होटल, मोटल, अस्पताल, मैरिज होम, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग आदि थे। कई को नोटिस थमाए गए थे तो कई को चेतावनी दी गई थी।

Read More »