Tuesday, April 29, 2025
Breaking News

महिला उत्पीड़न के खिलाफ जनसुनवाई 30 को

कानपुर नगर। प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जन सुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रम के तहत 30 अप्रैल 2025 को महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा और जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती पूनम द्विवेदी करेंगी, और यह जनसुनवाई सर्किट हाउस के सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे शुरू होगी। जनसुनवाई के बाद, श्रीमती पूनम द्विवेदी द्वारा सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बालिका/महिला गृह और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Read More »

बागपत की पूर्वी यमुना नहर में ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, चालक घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव में खेत पर जाते समय ट्रैक्टर पलटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतक किसान के घर में कोहराम मच गया।
खट्टा प्रहलादपुर निवासी 55 वर्षीय किसान धर्मपाल रविवार सुबह अपने खेतों पर कार्य करने जा रहा था। रास्ते में वह गांव का ही बंटी के ट्रैक्टर पर बैठ गया।

Read More »

मोदी जी करो कड़ी कार्रवाई, देश आपके साथ: अभिमन्यु गुप्ता

बड़ौत, बागपत, खेकड़ा सहित सम्पूर्ण जिले में रहा ऐतिहासिक बंद
विश्व बंधु शास्त्री: बागपत। व्यापारी संघ के आह्वान पर आज सम्पूर्ण जनपद में आयोजित ऐतिहासिक बंद सफल रहा। पान, बीड़ी, सिगरेट, फल, सब्जी कुछ भी उपलब्ध नहीं था। केवल डॉक्टर एवं दवाइयां उपलब्ध रही। रविवार को लोगों ने आक्रोश में आकर संपूर्ण बाजार बंद रखा। सभी व्यापारी हृदय से दुखी थे। समाजसेवी व प्रमुख व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला अग्रवाल मंडी टटीरी में एक शोकसभा हुई, जिसमें आतंकवादियों के द्वारा की गई भयानक घटना की कड़ी निंदा की गई। संपूर्ण बाजार मंडी एवं वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज तक ढाई सौ के लगभग व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।

Read More »

टेंडर प्रक्रिया के बिना हुआ निर्माण, जिलाधिकारी की कार्रवाई से उजागर हुई गड़बड़ी

कानपुर नगर। “हींग लगी न फिटकरी, रंग चोखा” यह कहावत तब चरितार्थ हुई, जब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर बिना किसी टेंडर या सरकारी प्रक्रिया को अपनाए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कर दिया गया। बाद में जिलाधिकारी ने इस पर जांच बैठा दी और जांच के उपरांत आरोप सही पाए गए। हो चुके निर्माण कार्य को श्रमदान/जन सहयोग घोषित कर दिया गया और दोषियों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई। साथ ही सरकार के 20 लाख रुपए भी बचा लिए गए।
उल्लेखनीय है कि विकास खंड पतारा की ग्राम पंचायत बलहापारा कला, विकास खंड घाटमपुर की ग्राम पंचायत सरगांव एवं विकास खंड भीतरगांव की ग्राम पंचायत बेहटा बुजुर्ग में बिना टेंडर आदि के निर्माण कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी के समक्ष की गई शिकायत के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कराई गई।

Read More »

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लखनऊ में निकाला गया शांतिपूर्ण कैंडल मार्च

लखनऊ। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में 27 अप्रैल को रात 8 बजे लखनऊ के परिवर्तन चौक से एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च गांधी प्रतिमा, हजरतगंज चौराहे पर पहुंचकर समापन हुआ। इस अवसर पर भारतीय कल्याण सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैय्यद राज हुसैन राना ने आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि “हम प्रधानमंत्री से निवेदन करते हैं

Read More »

प्रदेश उपाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

हाथरस। नगर पालिका कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पार्टी पदाधिकारियों और सभासदों के साथ मिलकर सुना। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

Read More »

फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषि विभाग ने झोंकी ताकत

खेकड़ा। फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कृषि विभाग गांव देहात में जुटा है। ब्लॉक के गढ़ी कलिंजरी गांव में रविवार को विशेष अभियान के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संपन्न कराया गया। बीडीओ बालगोविंद यादव ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री केवल किसान सम्मान निधि के लिए ही नहीं, बल्कि अन्नदाता किसानों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अनिवार्य है। इस रजिस्ट्री के जरिए किसानों का एक डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान जैसी योजनाओं में वरीयता दी जाएगी। अब कृषि विभाग ने इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की भी तैयारी कर ली है।

Read More »

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया नंद घर के प्रोजेक्ट ‘बालवर्धन’ का शुभारंभ

धौलपुर में परियोजना से 80 हजार से ज़्यादा बच्चों और 15,000 से अधिक गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मिलेगा पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा का एकीकृत लाभ
जयपुर। बचपन के समग्र विकास और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वेदांता ग्रुप की सामाजिक पहल नंद घर ने ‘प्रोजेक्ट बालवर्धन’ का शुभारंभ किया है। यह पहल बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए साक्ष्य-आधारित, तकनीकी और समुदाय-प्रेरित समाधानों के माध्यम से काम करेगी। इस योजना को एक समग्र दृष्टिकोण से लागू किया जाएगा। नंद घर, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख सामाजिक पहल है, जो देश की आंगनवाड़ी प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में एक आदर्श परियोजना के रूप में कार्य कर रही है।

Read More »

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने हाईस्कूल व इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। उ.प्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनपद टॉपर को भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर द्वारा उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने कार्यकर्ताओं के संग यूपी बोर्ड की कक्षा दस की टॉपर अंजली एवं तीसरे स्थान पर रही आकृति को सम्मानित किया। इसके बाद कक्षा 12 में जनपद में टॉप करने वाले छात्र नवीन कुमार को सम्मानित किया। दोनो ही छात्र-छात्राओं ने जिले में टॉपकर फिरोजाबाद का नाम रोशन किया है। इस दौरान विवेक अग्रवाल, महामंत्री आनंद अग्रवाल, शालू गुप्ता, आशीष यादव, आकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष बने विजय, प्रांतीय प्रतिनिधि जितेंद्र व महामंत्री प्रदीप

फिरोजाबाद। ग्राम विकास अधिकारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव फिरोजाबाद विकास खंड के सभागार मे निर्वाचन अधिकार दिलीप कुमार, दुर्वेन्द्र सिंह की गरिमामयी मौजूदगी में निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
जिसमें ग्राम विकास अधिकारी संघ का अध्यक्ष विजय यादव, प्रांतीय प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, महामंत्री प्रदीप यादव को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा कार्यकारी महामंत्री अनुराज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुल शर्मा, गौरव कुमार, महिला उपाध्याक्ष भावना वर्मा, ज्योत्सना अग्रहरी, कोषाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष पुष्कार सिंह, मोंहित कुमार, वृतेंद्र कुमार, सारिक खान, संगठन मंत्री जितेंद्र गौतम, आडीटर महेंद्र पाल सिंह, मीडिया प्रभारी राजीव सौनी को चुना गया। वहीं संरक्षक दिनेश यादव, दाऊदयाल को बनाया गया।

Read More »