Tuesday, April 29, 2025
Breaking News

श्याम सुंदर इंटर कॉलेज का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत

ऊंचाहार, रायबरेली। रोंहनिया ब्लॉक के छतौना मरियानी में संचालित श्याम सुंदर विद्यापीठ इंटर कॉलेज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा सत्र 2024-25 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों स्तरों पर सभी छात्र सफल घोषित हुए, जिससे विद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है। इंटरमीडिएट वर्ग में आकांक्षा मिश्रा ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि हाईस्कूल में शालिनी सिंह ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Read More »

प्रदेश अध्यक्ष ने की जिला इकाई पदाधिकारियों संग बैठक, समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने का आह्वान

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सेंट्रल यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने जिला फतेहपुर में संगठन विस्तार हेतु एक अहम बैठक का आयोजन होटल रामाड़ियन में किया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर समेत जिला इकाई के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की दिशा, कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर से संगठन की स्थिति की जानकारी ली और विस्तार की संभावनाओं पर विचार साझा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More »

आरेडिका के ज्ञानदा बाल मन्दिर विद्यालय में ‘प्ले ग्राउंड’ का उद्घाटन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) स्थित ज्ञानदा बाल मन्दिर विद्यालय में बच्चों के मनोरंजन और शारीरिक विकास हेतु बनाए गए नए प्ले ग्राउंड का उद्घाटन महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा एवं आरेडिका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। पार्क में बच्चों के लिए झूले, घूमने, कूदने और फिसलने के विभिन्न उपकरण तथा खिलौने लगाए गए हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और हल्का-फुल्का व्यायाम भी कर सकें। उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे किसी भी देश का भविष्य होते हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल-कूद भी अत्यंत आवश्यक है।

Read More »

एनटीपीसी में फिजिकल फिटनेस एवं आत्मरक्षा शिविर संपन्न

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में फिजिकल फिटनेस एवं आत्मरक्षा शिविर आयोजित किया गया, जिसमें एनटीपीसी कर्मचारी, महिलाएं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा आसपास के गांवों की महिलाओं के साथ साथ बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा शारीरिक सौष्ठव एवं आत्मरक्षा के गुर सीखे। जूडो कराते कोच राहुल कुमार ने सभी प्रतिभागियों को लाठी चलाने एवं अन्य माध्यमों से आत्म रक्षा करने का प्रशिक्षण दिलाया। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके उनका उत्साहवर्धन किया और इस विशेष आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

Read More »

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद शाखा सलोन की मासिक गोष्ठी संपन्न

सलोन, रायबरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद, शाखा सलोन की मासिक गोष्ठी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण नारायण पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पांडे ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को अब तक बीमा की धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर मंत्री मोहम्मद अयूब खान ने जानकारी दी कि जिला अध्यक्ष विक्रमाजीत सिंह की ओर से रायबरेली के वित्त एवं लेखा अधिकारी से वार्ता की गई है। शिक्षकों के खाते अब खुल चुके हैं और संबंधित दस्तावेज प्रयागराज कार्यालय भेजे जा चुके हैं। जैसे ही बीमा की धनराशि रायबरेली के खाते में आएगी, वह संबंधित शिक्षकों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

Read More »

टिप्स म्यूजिक और मुक्ता आर्ट्स की मराठी फिल्म अमायरा के लिए साझेदारी

फिल्म निर्माता सुभाष घई एक बार फिर संगीत जगत की प्रमुख कंपनी टिप्स म्यूजिक के साथ सहयोग करते नजर आ रहे हैं। इस बार यह साझेदारी उनकी आगामी मराठी फिल्म अमायरा के लिए हुई है। टिप्स म्यूजिक ने फिल्म के संपूर्ण संगीत एल्बम के अधिकार खरीद लिए हैं।
इस सहयोग को लेकर मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष घई ने कहा, ‘मैं 1991 से टिप्स के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को इतने आपसी विश्वास और सम्मान के साथ जारी रखने में प्रसन्न हूं। मुझे यकीन है कि अमायरा के गाने मराठी संगीत उद्योग में भी धूम मचाएंगे।’
वहीं टिप्स म्यूजिक के चेयरपर्सन कुमार तौरानी ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड तोड़ म्यूजिक चार्ट के साथ मुक्ता आर्ट्स के साथ हमारा रिश्ता हमेशा हमारे आपसी विश्वास और सम्मान को सुनिश्चित करता है। हमें अमायरा के गाने बेहद पसंद आए हैं।’

Read More »

यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार सिंह को मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई

आगरा। आगरा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत मंडल वाणिज्य निरीक्षक आर. के. सिंह के सुपुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने वर्ष 2024 की संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने जनरल श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 287 हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि के बाद अभिषेक कुमार सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। मंडल रेल प्रबंधक ने अभिषेक को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

Read More »

यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन

लखनऊ। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो थर्ड एडिशन की तैयारी बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि यू0पी0 इन्टरनेशनल ट्रेड शो दिनांक 25 से 29 सितम्बर, 2025 तक इण्डिया एक्सपो सेण्टर एण्ड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित है। ट्रेड शो के भव्य आयोजन की तैयारियां अभी से शुरू कर दी जायें, तैयारियों में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि ट्रेड शो वैश्विक पटल पर उत्तर प्रदेश के उत्पादों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का सबसे बड़ा मंच है। शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों तथा विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाये। दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में इससे सम्बन्धित बड़े रोड शो किये जायें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि एयरपोर्ट व मैट्रो स्टेशन्स पर ट्रेड शो की ब्रांडिंग करायी जाये। दिल्ली एनसीआर, मुम्बई, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, गुरुग्राम आदि में भी शो का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

Read More »

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गांवों और स्कूलों में लगी चौपालें

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति फेज-4 अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में चौपालों का आयोजन किया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एन्टी रोमियो टीम और महिला बीट आरक्षियों ने भाग लिया। चौपालों में छात्राओं, बालिकाओं और स्कूल स्टाफ को महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा से बचाव जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें यूपी-112, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा और 108 एम्बुलेंस सेवा जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

Read More »

पहलगाम नरसंहार की पत्रकारों ने की कड़ी निंदा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हाथरस। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हाथरस के पत्रकारों ने रामलीला ग्राउंड पर एकत्र होकर शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर आतंकी हमले में मारे गए जवानों और निर्दोष सैलानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में पत्रकारों ने आतंकियों द्वारा धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या की कड़ी आलोचना की और इस कायराना हमले को मानवता के विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की वादियों में इस प्रकार की हिंसा दुखद और निंदनीय है।

Read More »