Monday, October 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश उपाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

प्रदेश उपाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

हाथरस। नगर पालिका कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 121वें संस्करण को पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, पार्टी पदाधिकारियों और सभासदों के साथ मिलकर सुना। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान पर चर्चा की और मीडिया के माध्यम से जनता को इस अभियान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सभासद दल के नेता अतुल चौधरी, दिनेश कुमार (नन्ने), अशोक गोला, काव्य वार्ष्णेय, प्रतिनिधि सुनील कुशवाह, पवन दिवाकर सहित अन्य सभासद गण उपस्थित रहे।