Saturday, March 7, 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री ने 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

मथुरा। मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन के लिए 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 80 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिनकी लागत करीब 273 करोड़ रुपए है। वहीं 38 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया, जिनकी लागत करीब 373 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं में परिक्रमा मार्गों का सौंदर्यीकरण, प्रवेश द्वार, कुंडों का जीर्णाेद्धार, श्रद्धालुओं की सुविधा, कनेक्टिविटी, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पांचजन्य सभागार में भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण लीलाओं के आयोजन को भक्तिमय माहौल का हिस्सा बताया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और संतों के प्रयासों की सराहना की, जिनके सहयोग से ब्रज क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव स्वीकृत हुए।

Read More »

BBAU के शोधकर्ताओं को मिला ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर भारतीय पेटेंट

Lucknow: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बीबीएयू के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. पवन कुमार चौरसिया, शोध छात्र डॉ. सुनील सिंह और डॉ. सतीश कुमार को भारत सरकार द्वारा डिजाइन पेटेंट शीर्षक ‘एआई सक्षम रोग पहचान चिकित्सा उपकरण’ पर अनुदान प्रदान किया गया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने शोध टीम को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया। साथ ही उन्होंने शोधकर्ताओं को आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नए-नए नवाचारों पर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
             यह उपकरण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से संचालित है और रोगों की प्रारंभिक पहचान एवं निदान में क्रांतिकारी भूमिका निभाएगा। विगत है कि पिछले कुछ वर्षों में AI आधारित मेडिकल डिवाइसेस अब डॉक्टरों और स्वास्थ्य प्रदाताओं को बीमारी की पहचान करने के तरीके बदल रही हैं, जिससे समय पर और सटीक इलाज की उम्मीद बढ़ी है। ये स्मार्ट डिवाइसेस मशीन लर्निंग एल्गोरिदम का उपयोग करके मेडिकल इमेज, मरीज के स्वास्थ्य संकेतों और आनुवंशिक डेटा का विश्लेषण बड़ी सूक्ष्मता से करती हैं। इस तकनीक की मदद से कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का पता पारंपरिक तरीकों से कहीं जल्दी लगाया जा सकता है। AI आधारित चेस्ट एक्स-रे विश्लेषक, डायबिटिक रेटिनोपैथी के लिए रेटिना स्कैनर, पहनने योग्य ECG मॉनिटर आदि इसके प्रमुख उदाहरण है।
           डॉ. पवन कुमार चौरसिया का मानना है कि भारत के कई इलाकों में अभी भी पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञों की कमी है। AI-समर्थित उपकरण, विशेष रूप से पोर्टेबल डिवाइसेस, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्ता पूर्ण डायग्नोस्टिक्स पहुंचा सकते हैं। साथ ही जैसे-जैसे AI तकनीक विकसित हो रही है, एक दिन व्यक्तिगत चिकित्सा सामान्य हो जाएगी, जिसमें AI-चालित निदान हर व्यक्ति के जीन अनुसार इलाज सुझाएगा।
             इस पेटेंट के साथ BBAU ने स्वास्थ्य नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है।

Read More »

पुणे महाराष्ट्र में सम्मानित किये गये डॉ. आर. पी. मौर्य

रायबरेली। रिसर्च सोसाइटी ऑफ होम्यो पैथिक इंडिया द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन पुणे महाराष्ट्र के महात्मा फूले सांस्कृतिक भवन, फातिमा नगर, में किया गया। कॉन्फ्रेंस में ऊंचाहार रायबरेली के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. आर. पी. मौर्य को चिकित्सा क्षेत्र में किये गये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव जी रहे। कार्यक्रम में रिसर्च सोसायटी के चेयरमैन डॉ. सी. पी. सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. एस. डी. सिंह (लखनऊ) डॉ. श्रीकांत (हैदराबाद) डॉ एस. पी. आर्या (सेक्रेटरी सेंट्रल काउंसिल) डॉ धर्मेंद्र चक महाराष्ट्र, डॉ रामजी गुप्ता, डॉ. रमेश श्रीवास्तव, डॉ. रुखसाना खातून, डॉ. नुजहत प्रवीण, डॉ राजीव सिन्हा सहित देश भर से आए अनेक ख्याति प्राप्त चिकित्सक उपस्थित रहे।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

-द्वारिकाघीश मंदिर में बाबा अमरनाथ की झांकी के दर्शन हेतु उमडा जनसैलाब
-रात्रि 12 बजते ही मंदिरों और घरों में गूजें नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के उद्घोष
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के मंदिरों में झांकियां सजाई गई। मंदिर परिसर में रंग-बिरगी विद्युल झालरों से सजाया गया। जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। रात 12 बजते ही मंदिर एवं घरों मे नंद के घर आनंद भयों, जय कन्हैया लाल के उद्घोष सुनाई देने लगे। चारों तरफ उत्साह और भक्ति का वातारण नजर आ रहा था।
नगर के कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में जय बाबा अमरनाथ बर्फानी समिति के तत्वाधान में बाबा अमरनाथ की क्रत्रिम पवित्र शिवलिंग की भव्य झांकी सजाई गई। मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी विद्युल झालरों से जग मगा रहा था। वही आगरा-मथुरा के कारीगरों द्वारा फूलों से सजावट की गई, जो कि अलग ही छटा बिखेर रहा था। मंदिर परिसर में कबूतरों का जोड़ा भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मंदिर प्रांगण में बाबा बर्फानी शिवलिंग के दर्शन के साथ-साथ शिव रुद्र अवतार हनुमान महाराज के दिव्य दर्शन कराए गए।

Read More »

व्यापारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को किया नमन

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल के प्रधान कार्यालय शिवा शिव मार्केट जलेसर रोड पर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय एवं प्रांतीय संरक्षक मदनलाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्र लाल तिवारी मौजूद रहे। व्यापारियो ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के शहीदों को कृतज्ञता पूर्वक याद किया और उनके बताए हुए पद चिन्हों पर भी चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने किया।

Read More »

उद्योग व्यापार मंडल के महानगर कार्यालय पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर कार्यालय विनायक कंपलेक्स पर 79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडारोहण महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने किया। इस दौरान अलकार चौधरी, हरिशंकर अग्रवाल महानगर वरिष्ठ महामंत्री, रमाशंकर दादा, आशीष अग्रवाल, स्वतंत्र गुप्ता, भानु उपाध्याय, अनिल गुप्ता अमीना, आकृति सहयोगी, सुभाष यादव, रजनीश शर्मा, विकास लहरी, सुशील जाट, दिलीप कुमार दीक्षित, मूलचंद राठौर, सुनील तोमर, रामगोपाल बजाज, रानू भारद्वाज, मुकेश शर्मा, विवेक कौशल, गोपालदास बंसल, गौरव अग्रवाल,

Read More »

युवा पीढ़ी ने तिरंगे के प्रति आत्म सम्मान, गौरव पैदा किया हैः राज्यमंत्री

– जनपद में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस
फिरोजाबाद। जनपद में 79 वां स्वतंत्रता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों कार्यालयों, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट में झंडा रोहण किया गया। स्कूलों में बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पुलिस लाइन परिसर में राज्य मंत्री स्वतंत्र परिवार होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग धर्मवीर प्रजापति ने ध्वजा रोहण करते हुए देश के शहीदोे को नमन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को पदक प्रदान किए। उन्होने विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को डीएम रमेश रंजन के हाथों से चेक, आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया। विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे। सूर्य घर योजना के लाभार्थियों और विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Read More »

तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि संग कार्यकर्ताओं ने किया प्रतिभाग

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर भाजपा महानगर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से निकाली गई। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व पदाधिकारी हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति की अलख जगा रहे थे। शहर की राहे भारत माता के जयकारों से गुजायमान हो रही थी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने कहा कि जनता में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश जगाने के साथ ही हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में किया गया। उन्होंने पहलगाम हमले के गुनहगारों को जिस तरीके से हमारी सेना ने करनल सोफिया कुरैशी और वायुसेना विंग कमांडर व्योमिका सिंह के नेतृत्व में आतंकवादियों का सफाया किया। हमारे वीर नारियों को याद करने का दिन है, यह दिन भारत की सेना से लेकर भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व एवं उत्साह का दिन है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। देश के लिए शहीद हुए वीरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज हम उन्हीं की वजह से आजाद हैं।

Read More »

शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना 79 वॉ स्वतंत्रता दिवस

-देश भक्ति गीतों पर बच्चों ने मचाया धमाल, बच्चों की प्रस्तुती की सराहना
फिरोजाबाद। नगर के शिक्षण संस्थानों में 79 वां स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें बच्चो ने देश भक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया।
एस.एचजे. मॉर्डन स्कूल में 79 वां स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण कर किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों श्रीकृष्ण और राधा की सुंदर भूमिका निभाते हुए, कृष्ण लीला प्रस्तुत की। जिसमें फल बेचने वाली बूढ़ी अम्मा का प्रसंग विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम में इंवेस्टीचर सेरेमनी सम्पन्न हुई। जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के टैलेंट क्वेस्ट विजेताओं की घोषणा की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलवामा हमले व साहसिक ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित मार्मिक प्रस्तुति, नृत्य एवं नाटक ने सभी को भावविभोर कर दिया। साथ ही बच्चों के मनमोहक राधाकृष्ण नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास से भरे दही हांडी समारोह के साथ हुआ। जिसने पूरे वातावरण में आनंद और जोश भर दिया। कार्यक्रम में सीईओ शिवम् शर्मा, मीनाक्षी गुप्ता, नीतू जैन, खुशबू अग्निहोत्री, रेनू गुप्ता, मीना उपाध्याय, प्रीती जैन, आयुषी गर्ग रवि कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

शातिर अपराधी की पुलिस से हुई मुठभेड

-बदमाश रॉकी के पैर में लगी गोली, तमंचा और नकदी बरामद
फिरोजाबाद। पुलिस ने एक शातिर अपराधी रॉकी उर्फ बम्बा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सिरसागंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रॉकी चोरी की मोटरसाइकिल से करहल-मैनपुरी रोड की तरफ से आ रहा है।
पुलिस ने बांके बिहारी ढाबे के पास नाकाबंदी की। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आ रहे रॉकी को रुकने का इशारा किया गया। रॉकी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। घिरा देखकर रॉकी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली रॉकी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने रॉकी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और 7,130 रुपये बरामद हुए। घायल रॉकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More »