Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शातिर अपराधी की पुलिस से हुई मुठभेड

शातिर अपराधी की पुलिस से हुई मुठभेड

-बदमाश रॉकी के पैर में लगी गोली, तमंचा और नकदी बरामद
फिरोजाबाद। पुलिस ने एक शातिर अपराधी रॉकी उर्फ बम्बा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर सिरसागंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रॉकी चोरी की मोटरसाइकिल से करहल-मैनपुरी रोड की तरफ से आ रहा है।
पुलिस ने बांके बिहारी ढाबे के पास नाकाबंदी की। बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आ रहे रॉकी को रुकने का इशारा किया गया। रॉकी ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। घिरा देखकर रॉकी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली रॉकी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने रॉकी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल और 7,130 रुपये बरामद हुए। घायल रॉकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रॉकी कई आपराधिक मामलों में वांछित था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले दिहुली मोड पर ऑटो सवार एक महिला से बाइक सवार दो बदमाश उसका पर्स छीन कर ले गए थे। जिसमें उसके पैसे और दो मोबाइल रखे हुए थे। इस घटना की रिपोर्ट भी थाना सिरसागंज में दर्ज कराई गई थी। उस लूट में यह आरोपी भी शामिल था।