Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 593)

Jan Saamna Office

’’एक जनपद एक उत्पाद’’ योजनान्तर्गत प्रषिक्षण हेतु करें आवेदन 10 जुलाई तक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उ0प्र0 शासन/ उद्योग निदेशालय द्वारा ’’एक जनपद एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) योजनान्तर्गत ओ0डी0ओ0पी0 की विभिन्न विधाओं से जुडे अकुशल हस्तशिल्पियों/ कारीगरों को 10 दिवसीय आवासीय कौशल अभिवर्धन प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि यूटेन्शिल्स (बर्तन) उत्पाद से जुडे जनपद के ऐसे कुशल एवं अकुशल जो इस प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते है। अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द, रनियां कानपुर देहात में दिनांक 10 जून 2019 से किसी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक प्राप्त कर सकते है दिनांक 10 जुलाई 2019 तक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर सकते है दिनांक 10 जुलाई 2019 के पश्चात् कोई भी आवदेन फार्म स्वीकार नही किये जायेंगे प्राप्त आवेदन पत्रों पर दिनांक 15 जुलाई 2019 को गठित कमेटी द्वारा साक्षात्कार लिया जायेगा।

Read More »

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत ऋण प्राप्त करने हेतु करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 हेतु जनपद कानपुर देहात के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के हाईस्कूल या समकक्ष शैक्षिक योगयता प्राप्त युवकों/युवतियों को उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में उद्योग स्थापनार्थ ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र कार्यालय,उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात में दिनांक 10 जून 2019 से प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक निःशुल्क वितरित किये जायेंगे। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र वितरण काउण्टर पर अपना आधार कार्ड दिखाकर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिये।
उपरोक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना से सम्बन्धित आवेदन पत्रों को वरीयता प्रदान की जायेगी।

Read More »

बढ़ते प्रदूषण का जन जीवन पर प्रभाव चिंताजनक

आज विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया पर पेड़ पौधे लगाते लोगों की तस्वीरें खूब पोस्ट हुई। क्या ये सभी लगाए पेड़ बच जाएंगे। जवाब में आओ यही कहेंगे नहीं। क्योंकि आज हम कोई भी दिवस आता है उसे औपचारिक तौर पर मना लेते हैं। दिवस की सार्थकता तभी होती है जब धरातल पर काम होता है। मात्र अखबार में फ़ोटो व न्यूज़ देना ही हमारा उद्देश्य नहीं होना चाहिए। आज धरती का तापमान कितना बढ़ता जा रहा है। पेड़ कटते जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछ रहा है मगर साथ ही हज़ारो पेड़ काट दिए जाते हैं। धूल धुंआ के सिवाय क्या बचा है अब। हर ओर प्रदूषण ही प्रदूषण। वायु प्रदूषण ,ध्वनि प्रदूषण असहनीय हो गया है। बढ़ते वाहनों की रेलमपेल ने जीवन नारकीय कर दिया है। वायु प्रदूषण बढ़ते कल कारखानों की चिमनियों से निकले जहरीले धुएं ने बस्तियों में अनेक रोग फैला दिए हैं। प्लास्टिक प्रदूषण से सब दुखी है। मूक पशु इन्हें खाकर मर रहे हैं। पवित्र नदियां गंगा यमुना क्षिप्रा नर्मदा आदि सभी मैली हो गई है। कचरे के ढेर ही ढेर हैं नदियों के किनारे बसे बड़े महानगरों के बुरे हाल हैं। करोड़ो रूपये जिन नदियों को साफ करने के लिए खर्च किये लेकिन आज भी ये गंदी ही है।
लगातार अनावश्यक रूप से वनों की कटोती व बढ़ता शहरीकरण औधोगिकरण से प्रदूषण बढ़ा है। इससे विषैला कचरा मिट्टी हवा व पानी सभी प्रदूषित हो गया है। सार्वजनिक स्तर पर आज सामाजिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।

Read More »

मंत्रिमंडल की समितियों का पुनर्गठन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। सरकार ने मंत्रिमंडल की आठ समितियों का पुनर्गठन किया है। इनमें मंत्रिमंडल की नियुक्ति, आवास, आर्थिक मामलों, संसदीय मामलों, राजनीतिक मामलों, सुरक्षा, निवेश और विकास तथा रोजगार और कौशल विकास समिति शामिल है।
इन समितियों में निम्‍नलिखित सदस्‍य शामिल किए गए हैं:-
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति
सदस्‍य प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह
आवास मामलों की मंत्रिमंडल समिति
सदस्‍य गृह मंत्री, अमित शाह, सडक परिवहन और राजमार्ग तथा सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उपक्रम मंत्री नितिन जयराम गडकरी, वित्‍त और कंपनी मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन, रेल तथा वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल।

Read More »

साइबर सुरक्षा प्रौद्योगिकी संस्कृति का अनिवार्य हिस्सा बनना चाहिए: उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आंकड़ों की सुरक्षा के लिए अलग परिदृश्य और नवाचारों का आह्वान किया है, क्योंकि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नई प्रगति साइबर सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती प्रस्तुत करेगी।
हैदराबाद में आज सी.आर.राव एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमेटिक्स स्टैटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस द्वारा ‘कृत्रिम आसूचना और साइबर सुरक्षा में नए आयाम’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए उपराष्ट्रपति ने साइबर अपराधों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और कहा कि साइबर सुरक्षा हमारी प्रौद्योगिकी संस्कृति का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए।
श्री नायडू ने कहा कि दुनिया भर में इस समय लगभग 8.4 बिलियन कनेक्टेड डिवाइस उपयोग में हैं और पारंपरिक साइबर सुरक्षा प्रणालियां अप्रचलित हो रही हैं। उन्होंने विश्व के समक्ष आ रही असंख्य चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रौद्योगिकी को लगातार अद्यतन करने, सॉफ्टवेयर और कंप्यूटिंग कौशल में सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Read More »

अन्ना पशुओं से गन्ना व मूंग की फसल खतरे में

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। तहसील क्षेत्र के गांवों में घूम रहे अन्ना पशु अब भी किसानों के लिए समस्या साबित हो रहे हैं। तमाम कट चुकी फसलों के बावजूद गन्ने व मूंग की फसल अन्ना जानवरों का निवाला बन रही है। जिससे किसान भुखमरी की कगार पर पहुंचना तय है। ग्राम शाकाहरी निवासी समाचार पत्र विक्रेता इंद्रपाल ने बताया की रात भर जागकर खेतों की रखवाली करना पड़ती है। और दिन में दूसरे कार्य निपटाना पढ़ते हैं। जिससे किसान मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। वहीं जरा सा चूक होने पर अन्ना जानवर उनकी फसलें चट कर जाते हैं। और किसान बेबसी में आंसू बहता रहता है। प्रशासन की उदासीनता के चलते अन्ना पशुओं की समस्या थम नहीं रही है। कभी दूध देकर परिवारों का पेट पालने वाले पशु निस प्रयोग होने पर पशुपालकों द्वारा लावारिस छोड़ दिए जाते हैं। ऐसे भूखे प्यासे जानवर फसलों के लिए समस्या बन रहे हैं।

Read More »

भीषण गर्मी में तालाब व पोखर सूखे पालतू व जंगली जानवरों का जीवन संकट में

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भीषण गर्मी और सूखे तालाब पोखर आदि ने पालतू व जंगली जानवरों का जीना बेहाल कर दिया है। प्यासे पशु पानी ना मिलने से प्यास के मारे इधर-उधर तड़पते मारे मारे घूम रहे है। प्रशासन द्वारा कोई इंतजाम ना होने से पालतू व जंगली जानवरों का जीवन संकट में पड़ चुका है। पानी का जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप व कुएं भी जवाब दे गए हैं। जिसके चलते ग्रामीण पालतू पशुओं वह स्वयं के जीवन को बचाने के लिए पानी के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। और उनका जीवन हाल से बेहाल हो चुका है। समाचार पत्र विक्रेता इंद्रपाल ने बताया की पानी की समस्या के चलते जानवर बुरी तरह से प्रभावित है दुधारू पशुओं का दूध सूख चुका है और भीषण गर्मी और पानी ना मिलने से तमाम पशुओं की मौतें भी हो रही है इस संबंध में कई बार तहसील प्रशासन को चेताया गया लेकिन यहां कोई सुनने वाला नहीं है।

Read More »

ससुराल से लौटे युवक ने फाॅसी लगाकर दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के जेबडा में एक युवक ने ससुराल से लोटने के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव जेबडा निवासी 28 वर्षीय प्रशांन्त पुत्र रामसेवक विगत दिन अपनी पत्नी ज्योति ने मिलने के लिए अपनी ससुराल शिकोहाबाद के मीर खलील गया हुआ था। जहाॅ दोनो के मध्य कहासुनी हो गयी। प्रशांत ने घर पर आकर स्वंम को अकेला देख कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गयी। सूचना पर इलाका पुलिस के साथ पत्नी ससुराल के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कहासुनी होने पर स्वंय ससुराल छोड कर आये थे। उसके बाद आज उन्होने यह कदम उठा लिया।

Read More »

छोटे हाथी ने ई रिक्शा को मारी टक्कर चालक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र मालगोदाम के समीप एक ई रिक्शा चालक को छोटा हाथी चालक ने टक्कर मार के घायल कर दिया। घायल चालक की गाडी के साथ पैर की हड्डी टूटने की बात कही है। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गये।
बताते चले कि थाना टूण्डला क्षेत्र के राजा का ताल निवासी महेशचन्द्र पुत्र रामदयाल अपने ई रिक्शा के द्वारा बैटरी का पानी सप्लाई करने का कार्य करता था। चन्द्रवार गेट की ओर से राजा के ताल जा रहा था। मालगोदाम के समीप सामने से आ रहे छोटा हाथी चालक ने उसको टक्कर मार दी। जिससे रिक्शा के साथ उसका पैर भी टूट गया। मौके पर काफी लोगो की भीड लग गयी। गाडी चालक को कुछ लोग उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां उसका उपचार किया गया।

Read More »

मारपीट की घटनाओं में तीन महिलायें हुई घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के दतौजी खुर्द निवासी 30 वर्षीय राधा पत्नी बालकिशन को परिवार के ही कुछ लोगो ने आपस में कहासुनी होने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाने में तहरीर दी। जिसका पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण भी कराया। दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर तुलसीबिहार निवासी विमलादेवी पत्नी पंकज शर्मा ने हाथरस निवासी पति के साथ ससुराल के खिलाफ मारपीट करने घर से निकालने की तहरीर दी। पीड़ित महिला की तहरीर लेने के बाद डाक्टरी परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया। तीसरी घटना में थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के शंकरपुरी निवासी मीरा देवी पत्नी राजेश कुमार ने भी पुरानी रंजिश के चलते महेश चन्द्र यादव चुन्नू के खिलाफ थाने में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित महिला के साथ आये लोगो ने बताया कि उक्त महिला एक केस में गवाह है जिसके कारण वह दबाब बनाने के लिए मारपीट कर रहा है।

Read More »