Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डांस कानपुर डांस प्रतियोगिता कानपुर में होगा आयोजित

डांस कानपुर डांस प्रतियोगिता कानपुर में होगा आयोजित

2017.08.23 01 ravijansaamnaकानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। रजत श्री फाउंडेशन कानपुर की प्रतिभाओं को एक सुनहरा अवसर दे रही है। समिति अपने स्तर से लगातार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विगत कई वर्षों से कराती आ रही है। कानपुर की प्रतिभाओं को निरंतर आगे से आगे नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है इसी श्रंखला में डांस कानपुर डांस प्रतियोगिता शुरू हो रही है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म संस्था की वेबसाइट पर उपलब्ध है। समिति की महामंत्री दीप्ति सिंह ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि कानपुर में ही क्या पूरे उत्तर प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान घर-घर चलाएंगे महिलाओं को देश हित में भागीदारी बनाने और समाज में उनका अधिकार दिलाने के लिए सदैव न्याय के लिए लड़ती रहेगी उन्होंने बताया कि https://www.youtube.com/watch?v=BJPG-M8MtI0 प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मुंबई से सुपरहिट बॉलीवुड कोरियोग्राफर मिस्टर सलमान युसूफ खान, सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर प्रिया कुमारी व सैंडी सिंह उपस्थित रहकर मंच की शोभा बढ़ाएगी। कार्यक्रम को सुचारु रुप से चलाने के लिए अध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री दीप्ति सिंह, उपाध्यक्ष कोमल गौतम, कोषाध्यक्ष कविता सिंह, सहकोषाध्यक्ष भावना, सोना चैहान, नेहा जायसवाल आदि लोग मौजूद रहेंगे।