Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी का फीताकाटकर किया गया शुभारंभ

अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी का फीताकाटकर किया गया शुभारंभ

2017.08.23 07 ravijansaamnaपं. दीनदयाल उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को जागरूक व आगे बढ़ाने का काम किया: विधायक प्रतिभा शुक्ल वारसी
अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में हर कदम किसानों के साथ फसल ऋण मोचन योजना पुस्तिका, सबका साथ सबका विकास व कलेण्डर पाकर आमजन हुआ गदगद
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अकबरपुर विकास खंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, सीडीओ केदारनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया। विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का फीताकाटकर सभी विभागों की लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। प्रदर्शनी में लगे पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनसार, व्यक्तित्व को जहां जाना वहां सरकार की विकास प्रदर्शनी को भी सचित्र भली भांति देखा तथा साथ ही प्रदर्शनी में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र प्रदर्शनी के साथ अपने फोटो भी खिचवायें। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सारा जीवन समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया। वे चाहते थे कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। ये ज्ञान व विधा जिस समाज में होता है वे कभी भी पीछे नही रहता। पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था जिसे प्रदेश व केन्द्र सरकार लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है।  विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि अधिकारी सरकार की कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। सरकार की जो भी योजनायें बनती है वह सभी के लिए होती है परन्तु गरीब वंचित महिलाओं, किसानों पर फोकस अधिक होता है। सरकार द्वारा विभिन्न फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान की आये दो गुनी हो जाये। प्रदेश सरकार द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारी खतौनियों में दर्ज कराने तथा राशन कार्ड सत्यापन का कार्ड चला रखा है इसके अलावा उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना जो कि हर कदम किसानों के साथ है सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रही है। इसका आमजन लाभ ले। मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि समाज के सभी वंचित, पिछडों गरीबो, सबका विकास करना है यह तभी संभव है जब जनसामान को सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिले। प्रदर्शनी/अन्त्योदय मेले/समारोह के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है तथा लोगों को लाभाविंत भी किया जा रहा है। किसान को उन्नतिशील खाद, बीजों की जानकारी के अलावा मिट्टी की जांच भी निःशुल्क करायी जा रही है। किसान मिट्टी में पोषक तत्वों के कमी को जाने और उसी के अनुरूप खाद डाले और अपनी कृषि आय को बढ़ाये।
डीडीओ अभिराम त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख संतोष चौधरी, बीडीओ बब्बनराय ने कहा कि वंचित दबे कुचले लोगों का कोई धर्मजाति नही होती है बस संकल्प लेकर निष्पक्ष, निर्भीक बिना भेदभाव के उनको उठाकर आगे बढ़ाना व उत्थान करना है। पं.दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद सिद्धान्त था जो उनके शांतिचित स्वभाव से स्वयं ही प्रतिबिंम होता है। यदि मनुष्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों के सिद्धान्तों को जान ले तो वो विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। यह जन्म शताब्दी सभी विकास खंडों, जिलास्तर पर आयोजित 25 सितंबर तक चलेगा। समर्पित भाव से सरकार की लाभपरक योनजाओं को वंचित लोगों को तक पहुंचाकर उन्हें विकास व उन्नतशीलता की ओर लेकर जायेगा। विधायक प्रतिभा शुक्ला वारसी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, डीडीओ अभिराम त्रिपाठी, आईटीआई प्रधानाचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत, डा. आजाद, डा. दीक्षांत तिवारी, डा. नीना यादव, डा. रूपाली, नर्स रिंकी देवी, डा. दीपक सिंह संेगर, मोहम्मद साबिर, अनुराग तिवारी, केपी दुबे, डा. आशीष, संजय सिंह, शालिनी यादव, रवि कुमार, सहित सैकड़ो किसानों ने विकास खंड अकबरपुर के प्रागढ़ में लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि समारोह में लगे निःशुल्क चिकित्साशिवर में कहा कि कोई भी मरीज वापस न जाये अदि कोई गंभीर रोग हो तो उसके इलाज हेतु सीएचसी जिला अस्पताल आदि में दिखाने हेतु रेफर किया जाये। इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की टीम दल के नेता कन्हैया लाल यादव व लोकल टीम रामजी शास्त्री आदि लोक कलाकारों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ पर गीतों के माध्यम से आकर्षक प्रकाश डाला गया। लखनऊ से अगामी दिनों में लगने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यक्रम में मो. ताहिर कब्बाल द्वारा भी कब्बाली के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां व पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ का बखान किया जायेगा। इस मौके पर बीडीओ बब्बनराय द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया गया। मुख्य अतिथि, पूर्व सांसद, सीडीओ का अधिकारियों व क्षेत्र के बीडीओ, ग्राम प्रधान आदि द्वारा फूल व पुस्तक उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना हर कदम किसानों के साथ व सबका साथ सबका विकास पुस्तक व कलेण्डर भेट कर स्वागत किया गया। मेला प्रदर्शनी, संगोष्ठी व समारोह में आये सभी जनों को उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना पम्पलेट, पुस्तक व पोस्टर, सबका साथ सबका विकास सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व लाभपरक कार्यक्रम की पुस्तिका भी निःशुल्क भेट की गयी। प्रदर्शनी में चिकित्सा शिविर में 50 से अधिक मरीजों को देखा गया। किशोरियों, मत्स्य, शिक्षा, पीडी, वन, समाज कल्याण, उद्यान, पंचायत, कृषि, आधार कार्ड आदि विभागों के प्रदर्शनी को लोगों ने बढ़ चढ़कर देखा। कार्यक्रम में बाल विकास व पुष्ठाहार विकास द्वारा आये हुए सभी अतिथियों को पंजीरी से बनी कतली, मिठाई व लड्डू खिलाये गये। समारोह में एडी सूचना प्रमोद कुमार, विकास सचान, बउवा पाण्डेय, अनोखे शुक्ला, विनोद तिवारी, अनूप सचान, नवीन दीक्षित, विनोद मिश्रा, रामगोपाल कुशवाहा, रेखा सचान, आयुष सचान आदि सहित ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीएसए का स्टाफ, बीडीओ का स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद तिवारी व कार्यक्रम का संचालन नवीन दीक्षित ने किया। इस मौके पर कठपुतली का नृत्य आदि भी लोगों को भाया। इसमें शालिनी यादव व शिवम ने कठपुतली कार्यक्रम में बेकडोराबास भी दी।