Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों के लिए संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 26 अगस्त को

किसानों के लिए संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 26 अगस्त को

मुख्य अतिथि सांसद देवेन्द्र सिंह भोले भाग लेंगे
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कृषि विज्ञान केन्द्र दलीपनगर कानुपर देहात के प्रागढ़ में एक दिवसीय संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन 26 अगस्त प्रातः 10ः30 बजे किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले भाग लेंगे। संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में कानपुर देहात व कानपुर नगर के किसान व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित भी रहेंगे। वहीं किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकी ज्ञान, किसान कैसे उन्नति करे आदि की जानकारी दी जायेगी। यह जानकारी केवीके दलीपनगर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. अशोक कुमार ने दी है।