Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप्र शासन के अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग सदस्य जनपद में

उप्र शासन के अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग सदस्य जनपद में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि 26 अगस्त को 11 बजे अकबरपुर नगर पंचायत, 12ः15 बजे नगर पंचायत रूरा, 2 बजे नगर पंचायत डेरापुर तथा इसी दिन 3 बजे नगर पंचायत शिवली, 3ः30 बजे रसूलाबाद नगर पंचायत, 4 बजे नगर पंचायत झींझक तथा 4ः30 बजे नगर पंचायत सिकंदरा पहुंचेगे इन सभी नगर पंचायतों पर अनुसूचित जनजाति के सदस्य अधिशाषी अधिकारी, सफाई कर्मचारियों, आदि से वार्ता करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, क्षेत्राधिकारियों सहित अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे संबंधित नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को भी उपस्थित रखे।