Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रजत श्री फाउण्डेशन कानपुर की प्रतिभाओं का पहला ऑडिशन

रजत श्री फाउण्डेशन कानपुर की प्रतिभाओं का पहला ऑडिशन

2017.09.10 01 ravijansaamnaकानपुर नगर, श्यामू वर्मा। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन आज रविवार प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक रामकृष्ण मिशन आश्रम, रामकृष्ण नगर, जी0टी0 रोड गुमटी नं0-5 कानपुर नगर में किया गया। रजत श्री फाउण्डेशन कानपुर की प्रतिभाओं का पहला ऑडिशन करा रही है। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर में प्रतिभाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिला है। प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन जिसमे सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया प्रतिभागियों के हुनर को देख कर जज भी खड़े होकर ताली बजाने को मजबूर हो गए जिनमे से 15 प्रतिभागी चुने गये उन प्रतिभागियों को प्री-फिनाले में जगह मिलेगी, जो 22 अक्टूबर 2017 को होगा प्रतिभागियों का जोश देखकर दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर अध्यक्ष अरविन्द सिंह, महामंत्री दीप्ती सिंह, उपाध्यक्ष कोमल गौतम, अनीता सिंह, भावना अदलखा, नेहा जायसवाल, विनोद कनोजिया, सौम्या चैहान, अनीता शुक्ला, निधि सक्सेना, किरन यादव का विशेष योगदान रहा। छायाकारः नीरज राजपूत https://www.youtube.com/watch?v=RPMT4uRu5FQ&feature=youtu.be