Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन फूंका योगी सरकार का पुतला

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन फूंका योगी सरकार का पुतला

कानपुर नगर, धर्मेन्द्र कुमार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरीह छात्राओं पर तानाशाही पूर्ण तरीके से किये गए लाठी चार्ज के बाद उनसे मिलने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य राज बब्बर को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज दोपहर 2 बजे कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के द्वारा काँग्रेस मुख्यालय तिलक हाल से बड़े चौराहे तक विरोध प्रदर्शन एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा की भाजपा सरकार का चाल चरित्र सन्देहात्मक है 



और बेटियों पर लाठीचार्ज इस बात का सबूत है कि ये सरकार महिलाओं का अपमान किस हद तक कर सकती है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के महामन्त्री व सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव ने कहा की एक तरफ मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। दूसरी तरफ पुलिस से डण्डे से पिटवाती है ये सरकार अंग्रेजों से ज्यादा जुल्मी सरकार है लेकिन काँग्रेस का कार्यकर्ता बेटियों के सम्मान के साथ कोई भी अन्याय बर्दाश्त नही करेगा इसका जवाब आज कानपुर के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दे दिया है। जरूरत पड़ी तो जेल भरने का काम भी करेंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से पवन गुप्ता, नरेश त्रिपाठी, कृपेश त्रिपाठी, कमल जायसवाल, विकास सोनकर, मोहम्मद काशिफ, तबरेज खान, उटेश शैली, त्रिलोकी त्रिवेदी, उमंग शुक्ला, संजय शाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।