Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यज्ञ निस्वार्थ सेवा और दुख दूर करने की विद्या हैः रामकेवल

यज्ञ निस्वार्थ सेवा और दुख दूर करने की विद्या हैः रामकेवल

गायत्री प्रज्ञा पीठ चुल्हावली पर हुआ हवन यज्ञ का आयोजन
टूंडला, जन सामना संवाददाता। गायत्री प्रज्ञा पीठ चुल्हावली पर रविवार को हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को हवन यज्ञ के महत्व को बताया गया। मुख्य अतिथि आंवलखेडा के जोन प्रभारी रामकेवल यादव ने बताया कि यज्ञ व्यक्ति के विकारों को दूर करने का काम करते हैं। वहीं यज्ञ ईश्वर की निस्वार्थ सेवा और जनहित कर्म है। यज्ञ करने से दुख दूर होते हैं वहीं मन के अंदर व्याप्त दूषित भावनाएं जलकर राख हो जाती हैं। उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता को भी बताया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र महामंत्र है। इसके निरंतर जपने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि गायत्री प्रज्ञा पीठ पर शीघ्र ही युग साहित्य और निःशुल्क आरओ की व्यवस्था की जाएगी। संचालन कर रहे जितेन्द्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि गायत्री प्रज्ञा पीठ पर साहित्य विक्रय केन्द्र की स्थापना होने के बाद लोगों को जीवन जीने के अनुभव लिखी किताबें पढने को मिल जाया करेंगी। वहीं जीवन का सार भी लोगों को पता चल सकेगा। इस मौके पर दलवीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, शीला धाकरे, रामा त्यागी, विद्या त्यागी, अनिल शर्मा, राकेश त्यागी, संजीव पचैरी, मनोहर सिंह, मुकेश पाठक, रजनी सक्सेना, ऊषा सेंगर, दाताराम, राजीव कुमार, कैलाश पालीवाल, मुरारीलाल, ममता शुक्ला, सरोज, आदित्य, निखिल, रिषभ, शुभम, बाॅबी, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।