Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बने संजय सिंह

हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बने संजय सिंह

पं. अंबर श्रोतिय को बनाया गया जिला मीडिया प्रभारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक जिला मुख्यालय दबरई पर जिलाध्यक्ष सुशील यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। जिसमें जिले की समस्त इकाईयों के अध्यक्ष, प्रभारी संयोजक मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं पं. अंबर श्रोतिय को जिला मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। साथ ही एका नगर, जसराना नगर, फरिहा की इकाइयां काफी समय से सक्रिय न होने के कारण भंग कर दी गई हैं। बैठक में सभी इकाइयों को मासिक बैठक कर लोगों के बीच में जाकर मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील यादव, संजय प्रताप सिंह, आकाश यादव, गौरव यादव, अंबर श्रोतिय, रंजीत सिंह, भारत सिंह यादव, एपी ठाकुर, विवेक चैहान, अनुज ठाकुर, नितिन प्रताप सिंह, मोहन सिंह जादौन, दीपेश गोपाल कृष्ण, प्रेम प्रजापति, रिंकू कुशवाह, गौरव उपाध्याय, मंजेश शर्मा, पियूष ठाकुर आदि उपस्थित रहे।