Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडलीय कवि सम्मेलन में कवितायें छाईं

मंडलीय कवि सम्मेलन में कवितायें छाईं

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल पंडाल में आयोजित मंडलीय कवि सम्मेलन में मंडल के 5 दर्जन कवियों ने समां बांध दिया। सम्मेलन का शुभारंभ ब्रजकला केन्द्र के जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष अजय गौड़ एड. से सम्मेलन संयोजक व संस्कार भरती के जिला संयोजक श्याम बाबू चिन्तन ने दीप प्रज्वलित करवा कर किया।
कवयित्री गीता गीत ने सरस्वती वन्दना की। अमृतसिंह पोनियां द्वारा सुकवि कुंवरपाल भंवर विजयगढ़, गाफिल स्वामी इगलास, वेदप्रकाश मणि अलीगढ़, जयप्रकाश पचौरी सादबाद को चौ. प्रताप सिंह कलवारी वाले स्मृति सम्मान, विवेकशील राघव सिकन्द्राराऊ को पं. गयाप्रसाद स्मृति सम्मान श्याम बाबू चिन्तन द्वारा, भुवनेश चौहान चिन्तन खैर को डा. वीरेन्द्र तरूण स्मृति सम्मान बालकवि विष्णु द्वारा, कवयित्री अनमोल चौहान अलीगढ़ को बौहरे जवाहरलाल शर्मा स्मृति सम्मान आशुकवि अनिल बौहरे द्वारा तथा हरीश अरोरा मुरब्बा वाले चैन्नई स्मृति सम्मान अखिलेश सक्सैना कासगंज को बी.बी.जी. चैन्नई तमिलनाडु द्वारा प्रदान किये गये।
सम्मेलन में चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने दाऊ वंदना की। संयोजक श्याम बाबू चिन्तन ने यूं पढ़ा-‘निशाने से तीर चूकना न चाहिये।’ सुरेशचन्द्र शर्मा ने ब्रज की महिमा पर काव्य पाठ किया। विष्णु दयाल वार्ष्णेय बजाज, दीपक रफी, बालकवि विष्णु, सहसंयोजक चाचा हाथरसी, बाबा देवीसिंह निडर, गाफिल स्वामी इगलास, उमाशंकर भारती, गणपति गणेश, महेशचन्द पागल, अवधेश विमल सिकन्द्राराऊ, बाबा रमेशानन्द इगलास, पंकज पंडा सिकन्द्राराऊ, अमित सेन सादाबाद, खेमचन्द सादाबाद, राकेश शम्स एटा, महेश मंजुल एटा, विवेकशील राघव सिकन्द्राराऊ, अखिलेश सक्सैना कासगंज, डा. रामप्रकाश पाल, जसवीर सिंह ऐंहन, सुरेन्द्र सिंह सिसौदिया विधीपुर, हरीमोहन शर्मा गुरूजी, रंजीत सिंह पौरूष सिकन्द्राराऊ, हरिभान सिंह एवं जयप्रकाश पचैरी सादबाद, क्रीटो भटनागर, शेर सिंह, चांद हुसैन चांद कैलोरा, मनु दीक्षित मनु, नैतिक दीक्षित, सीमा अग्रवाल, रामकिशन अलीगढ़ आदि कवियों ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश रंगीला, बीना गुप्ता एड., राजकुमार पचौरी, आर. के. राजू, गिर्राज सिंह गहलौत, थानसिंह कुशवाहा, प्रमिला गौड़ आदि उपस्थित थे। संयोजन श्याम बाबू चिन्तन तथा मुख्य संचालन आशुकवि अनिल बौहरे ने किया।